27 मार्च को पूरे बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-तूफान, बारिश के साथ ठनका की चेतावनी

सांकेतिक तस्वीर
Bihar Weather Update: बिहार के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. 26 मार्च तक मौसम सामान्य बना रहेगा. लेकिन इसके बाद 27 मार्च को पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान आंधी-तूफान के साथ ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.
Bihar Weather Update: बिहार के मौसम में लगातार बदलाव जारी है. पिछले दिनों हुई बारिश के बाद लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिली. कड़ी धूप के बीच हवा चलने की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी नहीं पड़ रही है. ऐसे में मौसम विभाग की माने तो, 26 मार्च तक राज्य में मौसम सामान्य बना रहेगा. लेकिन इसके बाद 27 मार्च को एक बार मौसम बिगड़ सकता है.
बिहार के इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, 27 मार्च को बिहार के 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद शामिल है.
इसके साथ ही जिनजिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उन जिलों में सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, पटना, नालंदा, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, जमुई, बांका, जहानाबाद, नवादा और गया शामिल है. मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश, ठनका गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है.

लोगों से सावधान रहने की अपील
बिहार में मौसम बिगड़ने की संभावना को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. खासकर किसानों से सावधान रहने की अपील की. बिगड़े मौसम में उन्हें खेतों में नहीं रहने की सलाह दी है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से बिहार में मौसम बिगड़ सकता है.
28 मार्च को इन जिलों में येलो अलर्ट
बिहार में अगले दो से तीन दिनों तक मौसम बिगड़े रहने की संभावना जताई गई है. 28 मार्च को पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, पटना, नालंदा, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, जमुई, बांका, जहानाबाद, नवादा और गया में आंधी-तूफान के साथ ठनका गिरने की चेतावनी जारी की गई.

Also Read: पटना-कोलकाता के बीच चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें, जानिए टाइम टेबल और रूट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










