bhagalpur news. करंट लगने से महिला बेहोश, अस्पताल में उपचार

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. करंट लगने से महिला बेहोश, अस्पताल में उपचार

थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोतिचक में बिजली के करंट लगने से एक महिला घायल हो गई

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोतिचक में बिजली के करंट लगने से एक महिला घायल हो गई. परिजनों ने बताया कि बबीता देवी (28), निवासी हरिदासपुर (नाथनगर), अपने मायके कल्याणपुर मोतिचक आई हुई थी. इसी दौरान स्विच दबाने के क्रम में उन्हें करंट लग गया, जिससे वह बेहोश हो गईं. परिजनों ने प्राथमिक उपचार के बाद होश में आने पर उन्हें रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया. दो स्थानों पर मारपीट, दो घायल रेफर सुलतानगंज. थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में दो लोग घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरानी मोतिचक में हुई मारपीट में 73 वर्षीय जंगली मंडल घायल हो गए, जबकि गंगापुर में हुई घटना में करीब 18 वर्षीय मदन मोहन दास जख्मी हो गए. दोनों घायलों को स्थानीय रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज, भागलपुर रेफर कर दिया गया है. अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज सुलतानगंज. थाना क्षेत्र के राज गंगापुर निवासी विवेकानंद शर्मा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि चोरों ने उनके वाहन का शीशा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया और चापानल में लगा मोटर भी चुरा लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन