भागलपुर में ओवरब्रिज प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन
ROB Bousni

ओवरब्रिज प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

Bhagalpur ROB: भागलपुर-गोराडीह मार्ग पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के लिए रेलवे ने मंजूरी दे दी है. पुल पर पड़ने वाले भार और दबाव की गणना (बेयरिंग फोर्स) को सही पाया गया है. अब निर्माण कार्य में तेजी आएगी और साल 2027 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है.

विज्ञापन

Bhagalpur ROB: भागलपुर में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर अपडेट सामने आई है. शहर को बाइपास से जोड़ने वाले भागलपुर-गोराडीह रोड पर बौंसी रेल पुल संख्या-2 के पास बन रहे इस पुल के लिए रेलवे ने एक अहम तकनीकी मंजूरी दे दी है. इस मंजूरी के बाद अब निर्माण कार्य और तेज होने की उम्मीद है.

बेयरिंग फोर्स कैलकुलेशन के बारे में जानिए

रेलवे के चीफ ब्रिज इंजीनियर ने बेयरिंग फोर्स कैलकुलेशन को मंजूरी दी है. आसान भाषा में समझें तो यह एक तकनीकी प्रक्रिया होती है, जिसमें यह देखा जाता है कि पुल पर ट्रेन गुजरने के दौरान कितना वजन और दबाव पड़ेगा और क्या पुल उसे सुरक्षित तरीके से संभाल पाएगा या नहीं. जब यह जांच सही पाई जाती है, तभी आगे का निर्माण कार्य बढ़ाया जाता है.

फाउंडेशन काम 30 परसेंट पूरा

अभी इस पुल के निर्माण का काम जारी है. जानकारी के मुताबिक, पांचवें पिलर को खड़ा करने का काम चल रहा है और उसके कैप की ढलाई भी की जा चुकी है. अब तक करीब 30 प्रतिशत फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका है. जैसे-जैसे यह काम आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे सब-स्ट्रक्चर और सुपर-स्ट्रक्चर का निर्माण भी शुरू किया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बेहतर होगी कनेक्टिविटी

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि इस मंजूरी के बाद अब प्रोजेक्ट को नई रफ्तार मिलेगी. यह पुल तैयार होने के बाद शहर में ट्रैफिक की समस्या कम होगी और लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी. साथ ही, भागलपुर शहर की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी. इस परियोजना को साल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में 50 किमी की रफ्तार से चलेगी धूलभरी आंधी, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

बिहार के इस जिले में एसपी का एक्शन, एक साथ कई थानों के प्रभारी बदले, 24 घंटे में ज्वाइन का आदेश

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन