भागलपुर-जमालपुर के बीच 130 की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन, तीसरी सुरंग का काम शुरू

Updated at : 28 Mar 2026 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
Train Bhagalpur Surang

भागलपुर में जल्द शुरू होगा सुरंग बनने का काम

Bhagalpur: जमालपुर-भागलपुर रेललाइन पर तीसरी सुरंग और तीसरी-चौथी लाइन बिछाने का काम तेज हो गया है. राजस्व और वन विभाग ने जमीन का सर्वे पूरा कर लिया है. इस 1100 करोड़ के प्रोजेक्ट से ट्रेनों की रफ्तार 130 किमी प्रति घंटा हो जाएगी और यात्रियों को जाम से मुक्ति मिलेगी.

विज्ञापन

Bhagalpur: जमालपुर और भागलपुर के बीच रेल यात्रा को आसान और तेज बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. सालों से जिस तीसरी सुरंग और एक्स्ट्रा रेल लाइनों का इंतजार था, अब उसका रास्ता साफ हो गया है. हाल ही में रेलवे, राजस्व और वन विभाग की टीम ने पूरे इलाके का दौरा किया. टीम ने जमालपुर के बरियाकोल सुरंग क्षेत्र से लेकर भागलपुर, नाथनगर और सुल्तानगंज तक नक्शों के साथ जमीन की मापी की.

कितना होगा खर्च

इस सर्वे में यह तय किया गया है कि दूसरी सुरंग के बगल में ही करीब 40 फीट चौड़ी जगह पर तीसरी सुरंग बनाई जाएगी. इस पूरी परियोजना के तहत करीब 52.81 किलोमीटर लंबी तीसरी लाइन बिछाई जानी है. इस पर लगभग 1094.53 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

जमीन अधिग्रहण के लिए रेलवे ने कहीं 50 फीट तो कहीं 82 फीट तक की भूमि को चिह्नित किया है. इस विकास के काम की वजह से रास्ते में आने वाले करीब 200 घरों और कई एकड़ निजी जमीन को भी अधिग्रहण के दायरे में लिया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अब गाड़ियां नहीं होंगी लेट

इस प्रोजेक्ट के पूरा होने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि ट्रेनों की रफ्तार 110 किमी से बढ़कर 130 किमी प्रति घंटा हो जाएगी. अभी इस रूट पर करीब 200 ट्रेनों का बोझ है, जिससे अक्सर गाड़ियां लेट होती हैं. नई लाइन बनने से मालगाड़ियों को अलग रास्ता मिल जाएगा, जिससे एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें अपने सही समय पर चल सकेंगी. रेलवे का लक्ष्य है कि इस साल के अंत तक निर्माण कार्य हर हाल में शुरू कर दिया जाए. यह बदलाव न केवल सफर को सुरक्षित बनाएगा बल्कि पूरे इलाके के रेलवे नेटवर्क को आधुनिक रूप दे देगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में एसपी का एक्शन, एक साथ कई थानों के प्रभारी बदले, 24 घंटे में ज्वाइन का आदेश

24 दिन, 35 जनसभाएं और 9000 से ज्यादा प्रोजेक्ट, नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का पूरा लेखा-जोखा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन