बिहार के 360 प्रखंडों में खुलेंगे नए डिग्री कॉलेज, इसी सत्र से पढ़ाई शुरू करने की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज की तस्वीर

Bihar News: बिहार सरकार 360 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज खोलने की तैयारी में जुट गई है. लक्ष्य है कि जहां कॉलेज नहीं हैं, वहां इसी सत्र से पढ़ाई शुरू कर छात्रों को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की सुविधा दी जाए.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में उच्च शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. अब राज्य के 360 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे. इसको लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है और कोशिश है कि इसी शैक्षणिक सत्र से इन कॉलेजों में पढ़ाई भी शुरू हो जाए.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्यों लिया गया यह निर्णय

सरकार ने यह फैसला उन प्रखंडों को ध्यान में रखते हुए लिया है, जहां अभी तक कोई डिग्री कॉलेज मौजूद नहीं है. शिक्षा विभाग के अनुसार राज्य में ऐसे 360 प्रखंड हैं, जहां उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है. इससे खासकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को काफी परेशानी होती है.

शिक्षा विभाग ने तेज की तैयारी

इस योजना को जमीन पर उतारने के लिए शिक्षा विभाग ने तेजी से काम शुरू कर दिया है. विभागीय स्तर पर कॉलेज खोलने की प्रक्रिया, भवन और संसाधनों की व्यवस्था पर काम किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि सरकार की मंशा है कि छात्रों को अपने ही प्रखंड में उच्च शिक्षा की सुविधा मिल सके.

इसी सत्र से पढ़ाई शुरू करने का लक्ष्य

सरकार की योजना है कि नए डिग्री कॉलेजों में इसी शैक्षणिक सत्र से पढ़ाई शुरू करा दी जाए. इसके लिए शिक्षकों की नियुक्ति, आधारभूत संरचना और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

छात्रों को मिलेगा सीधा फायदा

इस पहल से लाखों छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा. अब उन्हें पढ़ाई के लिए दूर-दराज शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे न सिर्फ समय और पैसे की बचत होगी, बल्कि ज्यादा से ज्यादा छात्र उच्च शिक्षा से जुड़ सकेंगे.

Also Read: मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों के यात्रियों के लिए खुशखबरी, उधना-हसनपुर रोड के बीच दौड़ेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन