स्मृति ईरानी का विरोध करने वालों को बक्सर सांसद ने कार से उतर कर खदेड़ा
Updated at : 15 Jun 2016 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

कहा, विरोध करनेे वाले कांग्रेस के गुंडे भागलपुुर : शिक्षा में आरक्षण खत्म करने, महंगाई को लेकर मंगलवार को भागलपुर आयी केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को एनएसयूआइ और यूथ कांग्रेस ने काला झंडा दिखाया और विरोध में नारे लगाये. टाउन हॉल में कार्यक्रम के िलए जा रहीं स्मृति ईरानी को शंकर टॉकिज चौक […]
विज्ञापन
कहा, विरोध करनेे वाले कांग्रेस के गुंडे
भागलपुुर : शिक्षा में आरक्षण खत्म करने, महंगाई को लेकर मंगलवार को भागलपुर आयी केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को एनएसयूआइ और यूथ कांग्रेस ने काला झंडा दिखाया और विरोध में नारे लगाये. टाउन हॉल में कार्यक्रम के िलए जा रहीं स्मृति ईरानी को शंकर टॉकिज चौक के पास काला झंडा दिखाया. काला झंडा दिखाने पर तुरंत सीआरपीएफ और स्कॉर्ट पार्टी के जवान एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं को हटाना शुरू किया.
तभी बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे कार से उतरे और विरोध करने वाले को खदेड़ दिया. उन्होंने कहा कि विरोध करनेवाले कांग्रेस के गुंडे हैं. काला झंडा दिखाने की बात पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गये. विरोध करनेे वालोें में राज आनंद, नीतीश आनंद, हरि ओम अग्रवाल, प्रीित कुमारी, सोनू राज आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




