ePaper

पिपरासी में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में युवक की मौत, मचा कोहराम

Updated at : 02 Jan 2026 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
पिपरासी में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में युवक की मौत, मचा कोहराम

स्थानीय थाना क्षेत्र के मंझरिया पंचायत स्थित सितुहिया गांव में दो पक्षों में हुए मारपीट में एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

पिपरासी. स्थानीय थाना क्षेत्र के मंझरिया पंचायत स्थित सितुहिया गांव में दो पक्षों में हुए मारपीट में एक युवक की मौत हो गयी. सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस बाबत जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक प्रदीप कुशवाहा (36 वर्ष) और उनके भाई मानसिंह कुशवाहा में पुरानी जमीनी विवाद था. उस मामले को लेकर इन दोनों भाइयों में अक्सर गाली-गलौज होता रहता था. इसी को लेकर गुरुवार की देर शाम गाली-गलौज हो रहा था. इसी बीच इस मामले में मानसिंह कुशवाहा की पत्नी और पुत्र शामिल हो गए और इन लोगों ने लाठी डंडे से प्रदीप कुशवाहा की जमकर पिटाई कर दी. इसमें प्रदीप बुरी तरह से जख्मी हो गया. जिसकी सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंच कर प्रदीप को घायल अवस्था में उठा कर पीएचसी पिपरासी ले गयी. जहां पीएचसी के डॉक्टर के प्राथमिक उपचार के उपरांत स्थिति को नाजुक देखते हुए उसे रेफर कर दिया. रेफर के उपरांत अभी एंबुलेंस से धनहा पहुंचे थे कि प्रदीप की मौत हो गयी. मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की पत्नी रीमा देवी (33 वर्ष) और उसकी बेटी दीपाली कुमारी (8 वर्ष) अंश कुमार (4 वर्ष) का रो-रो के बुरा हाल होने लगा. रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे. वहीं मौत की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मानसिंह कुशवाहा, उसकी पत्नी ममता देवी और उसके पुत्र अमर कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया. वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. जिसका परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पत्नी ने तीन लोगों के खिलाफ आवेदन दी थी. इन तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

एसपी, एसडीपीओ व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार को एसपी सुशांत कुमार सरोज, एसडीपीओ कुमार देवेंद्र और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने मृतक के बच्चों से मिल कर उन्हें सांत्वना दिया. उन्होंने कहा कि आरोपियों को सजा दिलाने में वे कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने बताया कि इस मामले स्प्रिट ट्रायल चला कर आरोपियों को सख्त सजा दिलाएंगे. वहीं उन्होंने स्थानीय लोगों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अगर आप लोग सक्रिय रहते हुए इन लोगों में मारपीट नहीं होती और यह घटना नहीं घटती. उन्होंने शांति बनाए रखने की अपील की. मौके पर जिला परिषद धनेश्वर यादव, प्रमुख प्रतिनिधि मंजेश साहनी, समाजसेवी मोहित मौर्य आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन