बगहा: गुजरात से लौटने के दौरान मजदूर लापता, तीन बच्चों के साथ एसपी दफ्तर पहुंची बेबस पत्नी

Updated:
विज्ञापन
Bagaha News Missing laborer mohan munda gujarat to bihar return wife appeals to sp

इनसेट: लापता मजदूर की फाइल फोटो, लापता पति के खोजबीन की गुहार लगाती पत्नी

Bagaha News: गुजरात से मजदूरी कर बगहा लौट रहा हरैयाकोट गांव का मजदूर मोहन मुंडा जयपुर के पास से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है. पीड़ित पत्नी ने तीन बच्चों संग एसपी से मिलकर खोजबीन की गुहार लगाई है. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

बगहा से इजराइल अंसारी की रिपोर्ट

Bagaha News: वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के चम्पापुर गोनौली पंचायत अंतर्गत हरैयाकोट (शिवनाहा) गांव निवासी मजदूर मोहन मुंडा गुजरात से घर लौटने के दौरान रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं. पति का सुराग न मिलने से परेशान पत्नी श्रीदेवी अपने तीन छोटे बच्चों के साथ दर-दर भटकने को मजबूर हैं. हारकर उन्होंने बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल से मिलकर न्याय और पति की सकुशल खोजबीन की गुहार लगाई है.

जयपुर पहुंचने के बाद अचानक बंद हुआ मोबाइल

पीड़िता द्वारा एसपी को दिए गए आवेदन के अनुसार, मोहन मुंडा एक ठेकेदार के माध्यम से गुजरात के मेहसाणा जिले में मजदूरी करने गए थे. 18 मई को वे गांव के ही साथियों के साथ गुजरात पहुंचे थे. 21 मई को तबीयत खराब होने के कारण वे अपने अन्य चार साथियों के साथ घर लौटने के लिए ट्रेन से रवाना हुए. 22 मई की सुबह करीब सात बजे उन्होंने पत्नी को फोन कर बताया कि वे जयपुर पहुंच चुके हैं. इसी बातचीत के दौरान अचानक फोन कट गया और तब से उनका मोबाइल लगातार बंद आ रहा है.

साथ लौटे मजदूर पहुंचे घर, पत्नी ने जताई अनहोनी की आशंका

परिजनों का कहना है कि मोहन मुंडा के साथ आ रहे चारों सह-यात्री सुरक्षित अपने घर पहुंच चुके हैं, लेकिन मोहन का अब तक कोई पता नहीं चला है. काफी खोजबीन के बाद भी सुराग न मिलने पर पत्नी ने किसी अप्रिय घटना या अनहोनी की आशंका जताई है. मामले में सामाजिक कार्यकर्ता नितेश ने भी पीड़ित परिवार के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की है. इधर, एसपी रामानंद कौशल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय थाना को तत्काल जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन