बेतिया जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में 74 उम्मीदवारों ने ठोकी ताल, अध्यक्ष पद पर 7 दावेदार; 6 अगस्त को मतदान

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

बेतिया जिला विधिज्ञ संघ के आम चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. 21 पदों के लिए 74 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया है, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 7 उम्मीदवार शामिल हैं. मतदान 6 अगस्त को होगा, जिसके बाद नतीजों की घोषणा की जाएगी.

विज्ञापन

Bettiah District Bar Association Election: जिला विधिज्ञ संघ के आम चुनाव की तस्वीर अब लगभग साफ होने लगी है. संघ के 21 पदों के लिए कुल 74 अधिवक्ताओं ने उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है. मतदान 6 अगस्त को होगा. इससे पहले नामांकन पत्रों की जांच और वैध उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी.

नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही संघ परिसर में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है. प्रत्याशी अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं.

अध्यक्ष पद पर सात उम्मीदवारों ने किया नामांकन

अध्यक्ष के एक पद के लिए सात अधिवक्ताओं ने दावेदारी पेश की है. इनमें वर्तमान अध्यक्ष ऐगेनदर कुमार मिश्रा उर्फ विनोद मिश्रा, अशोक शर्मा, श्याम कुमार मिश्रा, कल्पान्त रमन चौधरी, नीरज कांत मणि मिश्र, रमेश त्रिपाठी और ललित किशोर शामिल हैं.

वहीं, सचिव के एक पद के लिए छह उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है.

किस पद के लिए कितने उम्मीदवार?

उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए 15 उम्मीदवार मैदान में हैं. संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए आठ और सहायक सचिव के तीन पदों के लिए नौ उम्मीदवारों ने नामांकन किया है.

कार्यकारिणी के सात पदों के लिए 19 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं. वहीं, अंकेक्षक के दो पदों के लिए तीन उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है.

शनिवार को साफ होगी चुनावी तस्वीर

मुख्य चुनाव पदाधिकारी मधुसूदन प्रसाद तथा सहायक चुनाव पदाधिकारी राजन चतुर्वेदी और प्रवेश चंद्र झा ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी.

इसके बाद शनिवार शाम को अंतिम रूप से वैध उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जाएगी. इस सूची के सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि किस पद पर कितने प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा.

6 अगस्त को मतदान, इसके बाद आएंगे नतीजे

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ जिला विधिज्ञ संघ परिसर में प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार तेज हो गया है. विभिन्न पदों के उम्मीदवार अधिवक्ताओं से लगातार संपर्क कर समर्थन मांग रहे हैं.

अब निगाहें अंतिम उम्मीदवारों की सूची और 6 अगस्त को होने वाले मतदान पर टिकी हैं. मतदान के बाद मतगणना की जाएगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.


विज्ञापन
मनोज कुमार राव

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार राव

बेतिया सिविल कोर्ट के अधिवक्ता मनोज कुमार राव न्यायिक मामलों की गहरी समझ रखने वाले सुप्रसिद्ध कोर्ट रिपोर्टर हैं. अपर लोक अभियोजक के रूप में कार्य करते हुए वें अदालत, कानून और जनहित से जुड़े विषयों पर सटीक जानकारी और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन