दुर्गापुर के गोपालमाठ में महीनों से बंद सामुदायिक शौचालय को भाजपाइयों ने किया आजाद, खुद की सफाई
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 31 May 2026 6:17 PM
सार्वजनिक शौचालय का ताला तोड़ते भाजपाई.
Durgapur BJP Opening Toilets: दुर्गापुर के गोपालमाठ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महीनों से बंद 2 सामुदायिक शौचालयों के ताले तोड़कर उन्हें जनता के लिए खोल दिया. टीएमसी नेताओं पर कब्जे का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने खुद इसकी सफाई की.
खास बातें
Durgapur BJP Opening Toilets: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में जनसुविधाओं को लेकर जारी खींचतान के बीच रविवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया. गोपालमाठ इलाके में लंबे समय से बंद पड़े 2 सामुदायिक शौचालयों को लेकर आम जनता की परेशानी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने न केवल शौचालयों के ताले तोड़े, बल्कि खुद सफाई अभियान चलाकर इन्हें जनता के हवाले कर दिया. इस पहल से बाजार आने वाले व्यापारियों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है.
जब खुले में जाने को मजबूर हुए लोग
गोपालमाठ इलाके की यह समस्या लंबे समय से नासूर बनी हुई थी. गोपालमाठ हाई स्कूल के पास और बाजार इलाके में बने 2 हाईटेक सामुदायिक शौचालयों पर ताले लटके हुए थे. बाजार आने वाले खरीदारों, बुजुर्गों और दूर-दराज से आने वाले व्यापारियों को शौचालय की सुविधा न मिलने के कारण अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ता था. मजबूरन लोग पास की खुली जगहों का इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे पूरे इलाके में बदबू फैल रही थी और बीमारियां पनपने का डर बना हुआ था.
टीएमसी पर ‘कब्जे’ का आरोप, सफाई के साथ शुरू हुआ नया दौर
रविवार सुबह जब भाजपा कार्यकर्ता गोपालमाठ पहुंचे, तो वहां का नजारा ही बदल गया. भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुमन गोप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ताले तोड़कर दरवाजे खोले. अंदर जमा महीनों की गंदगी को अपने हाथों से साफ किया. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने इन शौचालयों पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था, ताकि जनता को परेशान किया जा सके.
इसे भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी पर हमले के विरोध में आसनसोल में टीएमसी का हल्लाबोल, कहा- दोषी नहीं पकड़े गये तो जल उठेगा बंगाल
शिशु उद्यान भी हुआ ‘आजाद’
भाजपाइयों ने शौचालय ही नहीं, बल्कि पास ही में बंद पड़े एक शिशु उद्यान (Children’s Park) की भी सफाई की और उसे बच्चों के लिए खोल दिया.
जनता की संपत्ति पर जनता का हक : सुमन गोप
कार्रवाई के बाद भाजपा नेता सुमन गोप ने कहा कि ये शौचालय सरकारी पैसे से और आम जनता की सुविधा के लिए बनाये गये थे. किसी भी राजनीतिक दल को इन्हें बंद रखने या इस पर कब्जा करने का अधिकार नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अब से ये शौचालय 24 घंटे जनता के लिए खुले रहेंगे और भाजपा सुनिश्चित करेगी कि इनका रख-रखाव सही ढंग से हो.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Durgapur BJP Opening Toilets: इलाके में खुशी की लहर
भाजपा की इस अनूठी पहल से गोपालमाठ बाजार के व्यापारियों में खुशी देखी गयी. लोगों का कहना है कि प्रशासन और नगर निगम को बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं था, लेकिन आज उन्हें इस नरक जैसी स्थिति से मुक्ति मिल गयी है. इलाके में बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच भाजपा का यह ‘सर्विस मोड’ चर्चा का केंद्र बना हुआ है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल में भगवा सूर्योदय, शुभेंदु राज के साथ शिल्पांचल में भाजपाइयों का जोश सातवें आसमान पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










