पावरलिफ्टिंग में सोना जीत कर लौटे कुंतल दास, बर्नपुर में हुआ भव्य स्वागत

Updated:
विज्ञापन
पावरलिफ्टिंग में सोना जीत कर लौटे कुंतल दास का बर्नपुर में स्वागत(फो-300)

अंतरराष्ट्रीय एथलीट कुंतल दास अपने परिवार के साथ | Prabhat Khabar Network

दक्षिण अफ्रीका में आयोजित 2026 एशियन-पैसिफिक-अफ्रीकन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर कुंतल दास बर्नपुर लौटे हैं. उन्होंने 120 किग्रा से अधिक भार वर्ग में भारत का मान बढ़ाया. उन्होंने कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप के लिए आर्थिक सहयोग की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

बर्नपुर. दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में तीन से 12 जुलाई तक आयोजित 2026 एशियन-पैसिफिक-अफ्रीकन पावरलिफ्टिंग एवं इक्विप्ड बेंच प्रेस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर एथलीट कुंतल दास यहां बर्नपुर लौट आये. यहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. बर्नपुर निवासी और सेल-आइएसपी के एजीएम (कोकओवन) कुंतल दास ने सोना जीत कर आसनसोल समेत पूरे भारत का मान बढ़ाया है. उन्होंने एम-1 आयु वर्ग के 120 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया.

20 से ज्यादा देशों के खिलाड़ियों के बीच पायी कामयाबी

प्रतियोगिता में एशिया, अफ्रीका और प्रशांत क्षेत्र के 20 से अधिक देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. पुरुष और महिला वर्ग में क्लासिक तथा इक्विप्ड बेंच प्रेस एवं पावरलिफ्टिंग स्पर्धाएं आयोजित की गयीं. बर्नपुर लौटने पर विभिन्न सामाजिक, खेल और श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत कर सम्मानित किया.

कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप के लिए आर्थिक सहयोग की आस

कुंतल दास ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चुनौतीपूर्ण था और भारतीय टीम के सहयोग से उन्हें सफलता मिली. उन्होंने बताया कि सितंबर में होने वाली कॉमनवेल्थ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए उनका चयन हो चुका है, लेकिन आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण उसमें भाग लेना कठिन हो रहा है. उनका कहना है कि विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए उन्हें न तो किसी सरकारी संस्था और न ही सेल से आर्थिक सहायता मिली. उन्होंने सरकार, सेल और खेल संस्थाओं से खिलाड़ियों को सहयोग देने की अपील की.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लगातार दूसरे वर्ष जीता अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण

बीते वर्ष जापान के हिमेजी में आयोजित एशिया-पैसिफिक-अफ्रीका पावरलिफ्टिंग (बेंच प्रेस) चैंपियनशिप में भी कुंतल दास ने इसी भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था. इस्को ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन, इंटक नेता हरजीत सिंह और भाजपा प्रदेश नेता पवन कुमार सिंह ने उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे देश और सेल परिवार के लिए गर्व का विषय बताया.

Also Read: पश्चिम बंगाल में 12 जिलों के मदरसों की होगी जांच, 21 जुलाई तक सरकार को मिलेगी रिपोर्ट


विज्ञापन
Santosh Vishwakarma

लेखक के बारे में

By Santosh Vishwakarma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola