बंगाल में भगवा सूर्योदय, शुभेंदु राज के साथ शिल्पांचल में भाजपाइयों का जोश सातवें आसमान पर

Edited by AMIT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी बहुमत से प्रचंड जीत और बंगाल में नयी सरकार के गठन के बाद पूरे प्रदेश सहित कोयलांचल में भारी उत्साह का माहौल है.

विज्ञापन

जामुड़िया.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी बहुमत से प्रचंड जीत और बंगाल में नयी सरकार के गठन के बाद पूरे प्रदेश सहित कोयलांचल में भारी उत्साह का माहौल है. राज्य में पहली भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु अधिकारी के कमान संभालने और अग्निमित्र पाल, दिलीप घोष, निशीथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तिनिया व खुदीराम टुडू जैसे कद्दावर नेताओं के मंत्री बनने की खुशी में कार्यकर्ताओं व समर्थकों का जोश सातवें आसमान पर है.

बोगड़ा कॉलोनी में महिलाओं ने खिलायी ””मोदीवाली”” झालमुड़ी

आसनसोल नगर निगम के जामुड़िया बोरो-1 के अंतर्गत बोगड़ा कॉलोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केसरिया अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी.इस उत्सव की खास बात महिलाओं की भागीदारी रही. स्थानीय महिलाओं ने विशेष रूप से झालमुढ़ी बनाकर लोगों को खिलाई. इस दौरान महिलाओं ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाड़ग्राम में झालमुढ़ी खायी थी, लेकिन इसका ””झाल”” (तीखापन) निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लग रहा है. बंगाल की जनता को तृणमूल कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार से मुक्ति मिल गयी है और इसी आजादी का जश्न हम मना रहे हैं.

वहीं, वार्ड 11 के श्रीपुर तीन पटिया में भाजपा जिला कमेटी सदस्य सुनील सिंह के नेतृत्व में विजय उत्सव का आयोजन किया गया. यहां बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों ने एक-दूसरे को गुलाल से सराबोर कर दिया. सुनील सिंह ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत बंगाल की जनता की जीत है.

विधायक डॉ बिजन मुखर्जी के नेतृत्व में होगा विकास

जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार डॉ. बिजन मुखर्जी की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए सुनील सिंह ने कहा की जामुड़िया की जनता धन्यवाद की पात्र है जिन्होंने डॉ. बिजन मुखर्जी को भारी मतों से विजयी बनाया. क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा.जनता ने जिस उम्मीद और मान-सम्मान के साथ भाजपा को समर्थन दिया है, उस भरोसे को कभी टूटने नहीं दिया जाएगा. इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय लोग, युवा कार्यकर्ता व महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए नयी सरकार का स्वागत किया.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola