Video: 7.1 तीव्रता के भूकंप से कांपा वेनेजुएला, मची अफरा-तफरी, वीडियो आया सामने

Updated:
विज्ञापन

वेनेजुएला में भूकंप (Photo: X)

Video : भूकंप के तेज झटकों का असर राजधानी कराकास में भी दिखा. कई इमारतों की दीवारों में दरारें पड़ गईं, जबकि भवनों के प्रवेश द्वारों पर लगे कांच टूट गए. इससे लोगों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. नीचे देखें वीडियो.

विज्ञापन

Video : गुरुवार (25 जून) तड़के वेनेजुएला के उत्तर-मध्य हिस्से में जोरदार भूकंप आया, जिसके झटके पड़ोसी कोलंबिया में भी महसूस किए गए. राजधानी कराकास के पास आए इस भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग घरों व दफ्तरों से बाहर निकल आए. तेज झटकों के कारण इमारतें हिलने लगीं और कुछ जगहों पर नुकसान की खबरें भी सामने आईं. भूकंप के बाद सुनामी का खतरा जताते हुए चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया. भूकंप का वीडियो सामने आया है जो काफी डरावना है. आप भी देखें ये वीडियो.

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, वेनेजुएला में आए भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई. इसका केंद्र मोंटालबान इलाके में जमीन से करीब 13 किलोमीटर की कम गहराई पर था, जिसकी वजह से सतह पर झटके काफी तेज महसूस किए गए. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी कराकास में कई बिल्डिंग की दीवारों में दरारें पड़ गईं. एक वीडियो में नजर आ रहा है कि भूकंप के बाद वे लोग जो अपने बिल्डिंग से बाहर आ गये थे, वे बिल्डिंग के अंदर से जरूरी सामान निकाल रहे हैं.

भूकंप के बाद अमेरिकी सुनामी अलर्ट सिस्टम ने प्यूर्टो रिको, अमेरिकी और ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह के लिए सुनामी का खतरा जारी किया. अधिकारियों ने वेनेजुएला के तट के पास स्थित अरूबा, कुरासाओ और बोनेयर द्वीपों में भी खतरनाक लहरों की आशंका जताई थी. हालांकि, स्थिति की समीक्षा के बाद कुछ ही समय में यह चेतावनी वापस ले ली गई और सुनामी का खतरा टल गया.

अमेरिका की सुनामी अलर्ट सर्विस ने साफ किया है कि वेनेजुएला तट के पास आए 7.1 तीव्रता के भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है. वैज्ञानिकों ने भूकंप का विश्लेषण करने के बाद कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, स्थिति पूरी तरह सुरक्षित है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola