ऋतुराज से लेकर सुदर्शन तक… श्रीलंका दौरे पर दांव पर लगा है इन 5 खिलाड़ियों का करियर, जानिए क्यों

Edited by Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

भारत और श्रीलंका दोनों टीमों के कप्तान

India A tour of Sri Lanka: भारत 'ए' और श्रीलंका 'ए' के बीच दो मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज गॉल में शुरू हो रही है. युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल की कप्तानी में भारतीय टीम इस सीरीज में दो मुकाबले खेलेगी.

विज्ञापन

India A tour of Sri Lanka: इंडिया ‘ए’ और श्रीलंका ‘ए’ के बीच दो मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज का पहला चार दिवसीय (मल्टी-डे) मुकाबला आज यानी 25 जून से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल की अगुवाई में भारतीय युवा सेना मेजबान टीम के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. कई उभरते हुए सितारों के लिए सीनियर टीम का दावा मजबूत करने का यह सुनहरा मौका है. श्रीलंका की स्पिन-फ्रेंडली पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों की तकनीक की कड़ी परीक्षा होने की उम्मीद है.

अफ़ग़ानिस्तान टेस्ट से ड्रॉप होने के बाद आकिब नबी का ‘अग्निपरीक्षा’

रणजी ट्रॉफी में रिकॉर्ड 60 विकेट लेकर जम्मू-कश्मीर को चैंपियन बनाने वाले तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा खुद को साबित करने का सबसे बड़ा मंच है. अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट की टीम से बाहर रखे जाने के बाद आकिब के चयन पर काफी बहस हुई थी. अब श्रीलंका-ए के खिलाफ गॉल में शुरू हो रहे मुकाबले में वे चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश करेंगे. अगर आकिब यहां प्रभावित करते हैं, तो साल के अंत में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे के लिए उनका दावा बेहद मजबूत हो जाएगा, क्योंकि वहां की परिस्थितियां उनकी स्विंग बॉलिंग को काफी रास आएंगी.

सीनियर टीम में जगह बनाने के लिए इन 5 खिलाड़ियों में रेस

ध्रुव जुरेल की कप्तानी वाली इंडिया-ए टीम के कई खिलाड़ी सीनियर टीम का टिकट पाने के लिए श्रीलंका में पूरा दम लगाएंगे. टॉप ऑर्डर में साई सुदर्शन और उप-कप्तान देवदत्त पडिक्कल के पास बड़ी पारियां खेलने का सुनहरा मौका है. वहीं, इंग्लैंड दौरे के संघषपूर्ण टेस्ट डेब्यू के बाद पेसर अंशुल कंबोज यहाँ वापसी की तलाश में होंगे. इसके साथ ही, हाल ही में वनडे डेब्यू करने वाले हर्ष दुबे, अनुभवी ऋतुराज गायकवाड़ और गुरनूर ब्रार की मौजूदगी इस टीम को मजबूत और संतुलित बनाती है.

जानिए इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए सीरीज का पूरा शेड्यूल

इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच दोनों अनाधिकारिक टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में ही खेले जाएंगे. पहला मैच 25-28 जून और दूसरा मुकाबला 2-5 जुलाई तक होगा. दोनों मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होंगे. हालांकि ये ऑफिशियल टेस्ट नहीं हैं, लेकिन सीनियर टीम के लिए बैकअप और बेंच स्ट्रेंथ तैयार करने के लिहाज से यह सीरीज बेहद अहम है. यहाँ चमकने वाले खिलाड़ी ही आगामी व्यस्त सीज़न में टीम इंडिया का बैकअप बनेंगे.

अनऑफिशियल टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

ध्रुव जुरेल (कप्तान, विकेटकीपर), साई सुदर्शन, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड, हर्ष दुबे, सारांश जैन, गुरनूर बरार, औकिब नबी, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, एन. जगदीसन (विकेटकीपर), अमन मोखड़े, शेख रशीद, जीशान अंसारी

अनऑफिशियल टेस्ट के लिए श्रीलंका-ए का स्क्वाड

निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, एशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), पावंता वीरसिंघे, दिलुम सुदीरा, रविंदु फर्नांडो, केशरा नुवांथा, कविंदु पथिरत्ने, मोहम्मद शिराज, दुलज समुदिथा, प्रवीण मनीषा, असंका मनोज, सोहन डी लिवेरा, चमिका गुणसेकरा, अहान विक्रमसिंघे.

इसे भी पढ़े- खेल खत्म, कलेश शुरू! पाकिस्तान महिला टीम की लगातार हार के बीच ड्रेसिंग रूम से लीक हुई अंदर की बात

विज्ञापन
Ritu Raj

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत। खेल पत्रकारिता में एक साल का अनुभव और स्पोर्ट्स की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में मास्टर्स। उद्देश्य है पाठकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय स्पोर्ट्स कवरेज पहुँचाना।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola