बगहा: रसोइयों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर भरी हुंकार, आंदोलन की चेतावनी
Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 31 May 2026 4:01 PM
मांगों को लेकर बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ की बैठक
Bagaha News: बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ की बैठक में 11 सूत्री मांगों को लेकर हुंकार भरी गई. रसोइयों ने सरकारी कर्मी का दर्जा और 12 महीने मानदेय देने की मांग करते हुए सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी. जानिए पूरी खबर…
बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट
Bagaha News: बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ (बगहा-1 एवं बगहा-2 इकाई) की संयुक्त बैठक रविवार को आदर्श मध्य विद्यालय, पटखौली परिसर में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष जयकिशोर साह ने की. इसमें मध्यान्ह भोजन योजना के तहत कार्यरत रसोइयों की समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई.
सरकार पर उपेक्षा का आरोप
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जयकिशोर साह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विद्यालयों में कार्यरत करीब ढाई लाख रसोइयों की लगातार उपेक्षा की जा रही है. रसोइया पूरी ईमानदारी से बच्चों के भोजन की व्यवस्था और साफ-सफाई की जिम्मेदारी संभालती हैं, लेकिन उन्हें बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है.
न्यूनतम मजदूरी से भी कम मानदेय
उन्होंने बताया कि वर्तमान में रसोइयों को मात्र 3300 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है. वह भी साल के 12 माह के बजाय केवल 10 माह का ही भुगतान किया जाता है. यह राशि न्यूनतम मजदूरी से भी काफी कम है. इसके अलावा उनके लिए सामाजिक सुरक्षा, पेंशन या बीमा की कोई व्यवस्था नहीं है.
यह हैं प्रमुख 11 सूत्री मांगें
रसोइयों की प्रमुख मांगों में सरकारी कर्मी का दर्जा देना, 12 माह का मानदेय भुगतान, मानदेय बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह करना, दुर्घटना बीमा की सुविधा, परिचय पत्र जारी करना और भोजन के अतिरिक्त अन्य कार्य न लेना शामिल है. चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी न होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा. बैठक में ललन प्रसाद गोंड, हरिहर शाह, लक्ष्मीना देवी, पार्वती देवी सहित दर्जनों रसोइया उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










