एमएलसी चुनाव से पहले नीतीश कुमार एक्टिव, संजय झा आवास पर हुई बड़ी बैठक, इन नामों पर हुई चर्चा

नीतीश कुमार और संजय झा
Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. जदयू और राजद दोनों ने अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं. जदयू में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हुआ, जबकि राजद ने भी जीत की रणनीति को लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की.
Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर 18 जून को होने वाले चुनाव को लेकर रविवार को जदयू के दिग्गज नेताओं की अहम बैठक हुई. इसमें पार्टी उम्मीदवारों को लेकर मंथन हुआ. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के आवास पहुंचे. दोनों के बीच बातचीत हुई. इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ संजय कुमार झा की बैठक हुई. इस बैठक में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ जदयू के विधान पार्षद ललन सर्राफ भी मौजूद थे.
एक नाम तय
पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस चुनाव को लेकर जदयू की तरफ से एक उम्मीदवार का नाम तय है. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार विधान परिषद चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे. इसके साथ ही तीन अन्य उम्मीदवारों के चयन में सामाजिक समीकरण मुख्य आधार हाेगा. इसमें पिछड़ा, अतिपिछड़ा, अल्पसंख्यक और संगठन से जुड़े समर्पित नेताओं को प्राथमिकता मिल सकती है.
कुछ नाम पर हो रही चर्चा
सूत्रों की मानें तो पार्टी संगठन में कुछ नाम चर्चा में हैं. इनमें प्रमुखता से ललन मंडल, चंदेश्वर चंद्रवंशी, राजीव कुमार सिंह, हर्षवर्धन सिंह और गुलाम रसूल बलियावी शामिल के नाम शामिल हैं. फिलहाल एक जून से नामांकन शुरू हो रहा है जो आठ जून तक चलेगा.
राजद के दिग्गज नेताओं के साथ तेजस्वी यादव ने की बैठक
तेजस्वी यादव ने राजद के वरिष्ठ नेताओं की बैठक का आयोजन किया. इस बैठक में राजद ने अपनी चुनावी रणनीति को तैयार करने पर बात हुई. इसमें उम्मीदवार का नाम तय करने और चुनाव में कैसे जीत सुनिश्चित हो इसे लेकर चर्चा हुई. राजद इस चुनाव में एक उम्मीदवार उतार सकता है. इसके लिए पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है.
इसे भी पढ़ें: अयोध्या से सीतामढ़ी सिर्फ 5 घंटे, 6155 करोड़ की लागत से 2027 तक तैयार होगा राम-जानकी मार्ग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By परितोष शाही
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










