हाजीपुर: सफल अभ्यर्थियों की मेहनत को मिला सम्मान और प्रोत्साहन

चयनित अभ्यर्थियों के साथ जिलाध्यक्ष रंजीत पंडित
Hajipur News : हाजीपुर: कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति
Hajipur News (मनोहर कुमार) : बिहार पुलिस में चयनित हुए सफल अभ्यर्थियों को कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजीत पंडित ने सम्मानित किया. बिहार पुलिस में फाइनल रूप से चयनित करीना कुमारी, संध्या कुमारी, धीरज कुमार, रवि कुमार, विशाल कुमार, करण कुमार के अलावे अग्निवीर दीपांशु कुमार एवं होमगार्ड मोहन रजक को प्रशिक्षक नीतीश कुमार के साथ रंजीत पंडित ने चादर एवं माला देकर उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानित किया. जिलाध्यक्ष ग्रामीण रंजीत पंडित ने कहा कि बिहार पुलिस में चयनित होकर इन युवाओं ने अपने परिवार, क्षेत्र और समाज का नाम गौरवान्वित किया है. यह सफलता उनकी कठिन मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है.
कांग्रेस नेताओं ने अभ्यर्थियों को दी निरंतर प्रयास की सलाह
उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी चयनित अभ्यर्थी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए समाज में कानून व्यवस्था और सेवा की भावना को मजबूत करेंगे. उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अन्य अभ्यर्थियों का भी मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि सफलता निरंतर प्रयास, धैर्य और आत्मविश्वास से प्राप्त होती है. यदि किसी प्रयास में अपेक्षित परिणाम नहीं मिले तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है. अपनी तैयारी को और बेहतर बनाते हुए लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ते रहें. मौके पर कांग्रेस नेता अभिषेक कुमार सिंह, संजीव कुमार यादव, प्रदीप कुमार सिंह, नितेश कुमार, उदय कुमार, अमोद कुमार, अंशु कुमार, रोहित कुमार, रौशन, अंकित, बब्लू, सोनू, कोमल कुमारी, सुमन कुमारी, जुली, शिवानी, आरती सहित अनेकों छात्र छात्रा उपस्थित थे.
Also Read : अमृत 2.0 के तहत सीवान में पेयजल परियोजनाओं पर होगा बड़ा निवेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Yuvraj Ratan
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










