Hero Super Splendor XTEC 2.0 खरीदें या रहने दें? पैसे खर्च करने से पहले ये 5 चीजें जरूर जानें

Published by : Ankit Anand Updated At : 31 May 2026 7:42 PM

विज्ञापन

Hero Super Splendor XTEC 2.0 (Photo: Hero MotoCorp)

Hero Super Splendor XTEC 2.0 एक अपडेटेड 125cc कम्यूटर बाइक है, यह बेहतर माइलेज, हैजर्ड लाइट्स, Bluetooth और USB-C जैसे फीचर्स के साथ आया है. हालांकि इंजन वही पुराना है, इसलिए अपग्रेड हर किसी के लिए जरूरी नहीं है. नए खरीदारों और अपग्रेड चाहने वालों के लिए यह एक वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन बन सकती है.

विज्ञापन

Hero MotoCorp ने Super Splendor XTEC 2.0 को बाजार में उतार दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 86,500 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि डिस्क ब्रेक वेरिएंट 90,000 रुपये तक जाता है. इस नए अपडेट में कंपनी ने 72 kmpl का बेहतर माइलेज दावा किया है और पहली बार इस मॉडल में हैजर्ड लाइट्स भी दी गई हैं. हालांकि इंजन और मैकेनिकल सेटअप पहले जैसा ही रखा गया है. अगर आप 90,000 रुपये से कम में 125cc कम्यूटर बाइक लेने की सोच रहे हैं, तो डीलर के पास जाने से पहले आइए जान लेते हैं ये 5 जरूरी बातें.

माइलेज का दावा ज्यादा है, लेकिन इंजन पहले जैसा ही है

Hero MotoCorp अब दावा कर रही है कि नई बाइक 72 kmpl का माइलेज देती है. वहीं पुराने XTEC मॉडल में यह करीब 68 kmpl था. लेकिन मजेदार बात ये है कि इसका 124.7cc का वही पुराना सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो पहले की तरह 10.7 bhp पावर और 10.6 Nm टॉर्क ही देता है. कंपनी इस बढ़े हुए माइलेज का क्रेडिट APFI फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम और i3S आइडल स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी को दे रही है. यहां तक कि ISG सिस्टम भी वही है, जो इंजन को ज्यादा स्मूद और साइलेंट तरीके से रीस्टार्ट करता है. अब असली सवाल ये है कि क्या यह 4 kmpl का फर्क रोजमर्रा की राइडिंग में सच में महसूस होगा या फिर ये सिर्फ कागजों पर ही बेहतर दिख रहा है.

हैजर्ड लाइट्स आखिरकार मिल गईं

Super Splendor रेंज में पहले कभी हैजर्ड लाइट्स नहीं मिलती थीं. जबकि सच ये है कि भारतीय ट्रैफिक में चलने वाली बाइक के लिए ये कोई एक्स्ट्रा फीचर नहीं, बल्कि एक जरूरी चीज है. अचानक ब्रेक लगाना हो, ट्रैफिक में रुकना हो या साइड में खड़ा होना पड़े, हैजर्ड लाइट्स काफी काम आती हैं. ये फीचर पहले होना चाहिए था लेकिन देर से ही सही, अब मिलना एक अच्छा अपडेट है.

सभी वेरिएंट में Bluetooth कंसोल और USB-C चार्जिंग स्टैंडर्ड मिलती है

XTEC 2.0 में दिया गया फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पहले वाले XTEC मॉडल से लिया गया है. लेकिन यह अब और भी यूजर-फ्रेंडली हो गया है. इसमें Bluetooth कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे आप सीधे कॉल और SMS अलर्ट, कॉलर ID, फोन की बैटरी स्टेटस, रियल-टाइम माइलेज और लो फ्यूल वार्निंग जैसी जरूरी डिटेल्स देख सकते हैं.

इसके अलावा इसमें USB Type-C पोर्ट भी स्टैंडर्ड दिया गया है. खास बात ये है कि इस प्राइस रेंज की कई 125cc बाइक्स अभी भी वायरलेस फोन कनेक्टिविटी नहीं देतीं, ऐसे में XTEC 2.0 इस फीचर के साथ थोड़ा आगे निकल जाता है.

यह भी पढ़ें: महंगे पेट्रोल से मिलेगी राहत, ये 5 बाइक देती हैं 80 kmpl तक का माइलेज, कीमत सिर्फ 57,950 रुपये से शुरू

पिछले डिस्क वेरिएंट से भी सस्ता है

ये एक ऐसा पॉइंट है जिसे लोग आसानी से मिस कर सकते हैं. पहले Super Splendor XTEC का फ्रंट डिस्क वेरिएंट करीब 88,000 रुपये में आता था. लेकिन अब नया XTEC 2.0 का ड्रम वेरिएंट सिर्फ 86,500 रुपये में मिल रहा है. यानी पुराने डिस्क मॉडल से करीब 1,544 रुपये सस्ता. वहीं इसका डिस्क वेरिएंट लगभग 90,000 रुपये का है, जो पुराने डिस्क वर्जन से करीब 2,000 रुपये ज्यादा है (एक्स-शोरूम कीमतें). अगर आपको खास तौर पर डिस्क ब्रेक की जरूरत नहीं है, तो नया ड्रम वेरिएंट कम कीमत में पुराने मॉडल से ज्यादा फीचर्स ऑफर करता है.

स्टाइलिंग में हुए हलके बदलाव

इसमें आपको नए ड्यूल-टोन ग्राफिक्स, XTEC 2.0 बैजिंग, 3D एम्बलम, रिम टेप्स और स्टिच्ड ड्यूल टेक्सचर सीट जैसे काफी स्टाइलिश विज़ुअल अपग्रेड देखने को मिलते हैं. कलर ऑप्शंस की बात करें तो ये Glossy Black, Candy Blazing Red, Matt Axis Grey, Matt Nexus Blue और Matt Chestnut Brown में आते हैं. हालांकि, इसके फ्रेम, सस्पेंशन जियोमेट्री और ब्रेकिंग सिस्टम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ये पहले वाले XTEC जैसे ही बने हुए हैं.

इसे अभी खरीदें या थोड़ा इंतजार करें?

XTEC 2.0 असल में दो तरह के लोगों के लिए सबसे ज्यादा समझ में आती है. पहला, वो राइडर्स जो अपनी पुरानी Super Splendor से अपग्रेड करना चाहते हैं और अब Bluetooth, हैजर्ड लाइट्स और थोड़े मॉडर्न फीचर्स वाली बाइक लेना चाहते हैं. दूसरा, ऐसे नए खरीदार जो 125cc सेगमेंट में पहली बाइक ले रहे हैं और ₹90,000 के अंदर एक फीचर-लोडेड कम्यूटर चाहते हैं.

लेकिन अगर आपके पास पहले से XTEC 1.0 है, तो अपग्रेड करना इतना जरूरी नहीं लगता. क्योंकि इंजन वही है, और जो नए फीचर्स जैसे हैजर्ड लाइट्स और Type-C पोर्ट हैं, वो अकेले इतना बड़ा बदलाव नहीं लगते. खरीदने से पहले एक बार Honda CB Shine, TVS Raider 125 और Bajaj Pulsar 125 को भी जरूर तुलना कर लें, क्योंकि इस रेंज में ये तीनों भी मजबूत ऑप्शन हैं.

यह भी पढ़ें: बार-बार चार्ज करने का झंझट खत्म, 2026 में लंबी रेंज वाले ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा रहे धूम

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola