बार-बार चार्ज करने का झंझट खत्म, 2026 में लंबी रेंज वाले ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा रहे धूम
Published by : Ankit Anand Updated At : 23 May 2026 12:02 PM
लंबी रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (Photo: AI Generated)
अगर आप ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं जो हर दूसरे दिन चार्जिंग मांगने की बजाय लंबा साथ निभाए, तो ये लिस्ट आपके काफी काम आ सकती है. इसमें ऐसे 5 शानदार स्कूटर्स शामिल हैं जो दमदार बैटरी रेंज, आरामदायक राइड और शहर की भागदौड़ में आसान कम्यूटिंग का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देते हैं.
Long Range Electric Scooters: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स अब रोजमर्रा की जरूरत बनते जा रहे हैं. ऑफिस जाना हो, कॉलेज या फिर शहर के अंदर डेली काम, लोग अब ऐसे स्कूटर चाहते हैं जो बिना बार-बार चार्ज किए लंबी दूरी तय कर सकें. आज भी ज्यादातर खरीदारों के लिए सबसे बड़ा सवाल बैटरी रेंज ही होता है. क्योंकि अगर स्कूटर एक बार चार्ज होने पर ज्यादा दूरी तय कर ले, तो रोज-रोज चार्जिंग की चिंता काफी हद तक कम हो जाती है. इसलिए हमनें 5 ऐसे लेक्ट्रिक स्कूटर्स की लिस्ट तैयार की है जो अच्छी बैटरी रेंज और शहर की ट्रैफिक में आसान कम्यूटिंग का शानदार बैलेंस देते हैं.
Bajaj Chetak C2501
इस स्कूटर का फोकस दिखावे से ज्यादा रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाने पर है. स्कूटर के कंट्रोल्स काफी आसान हैं, सीटिंग कम्फर्टेबल है और ट्रैफिक में इसे चलाना भी बेहद स्मूद फील होता है. एक बार फुल चार्ज होने पर यह IDC सर्टिफाइड 113 km तक की रेंज देने का दावा करता है. कुल मिलाकर, यह उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जिन्हें शहर की सड़कों पर आरामदायक और भरोसेमंद राइड चाहिए.
TVS iQube
इसमें आपको चौड़ी और कम्फर्टेबल सीट मिलती है जो लंबी राइड्स को भी आसान बना देती है. इतनी ही नहीं, अच्छा-खासा स्टोरेज स्पेस रोजमर्रा का सामान रखने में काम आता है. इस स्कूटर की सबसे खास बात इसकी बैटरी ऑप्शन्स हैं. अलग-अलग वेरिएंट्स में आपको 94 km से लेकर 212 km तक की IDC रेंज मिलती है. यानी अगर आपका रोज का सफर थोड़ा लंबा रहता है या बार-बार चार्जिंग से बचना चाहते हैं, तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए परफेक्ट है.
यह भी पढ़ें: फ्यूल खर्च से परेशान लोगों के लिए ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं बेहतर चॉइस, फटाफट डालें नजर
Ather Rizta
Ather Rizta को परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें बड़ा और आरामदायक सीट स्पेस मिलता है, जिससे लंबी राइड्स पर भी पीछे बैठने वाले को दिक्कत महसूस नहीं होती. साथ ही इसका बड़ा स्टोरेज स्पेस रोज के सामान, हेलमेट या छोटे-मोटे बैग रखने में काफी काम आता है. रेंज की बात करें तो इसमें मिलने वाले अलग-अलग बैटरी पैक ऑप्शन्स IDC सर्टिफाइड 123 km से लेकर 159 km तक की रेंज देते हैं.
Honda Activa E
Honda Activa E के साथ Honda ने भी इलेक्ट्रिक स्कूटर की दुनिया में एंट्री मार दी है. इस स्कूटर की सबसे खास बात है इसका बैटरी बदलने वाला सेटअप. इसमें 1.5 kWh की दो बैटरियां दी गई हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर आसानी से बदला जा सकता है. Honda का दावा है कि फुल चार्ज पर ये स्कूटर 102 km तक की IDC certified रेंज दे सकता है.
Ather 450X
इसकी तेज पिकअप और फुर्तीली राइडिंग इसे ट्रैफिक में चलाने के दौरान काफी मजेदार बना देती है. खास बात ये है कि ये सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि लंबी रेंज का भी अच्छा बैलेंस देता है. कंपनी के मुताबिक, ये स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 161 km तक चल सकता है. यानी रोजाना शहर में आने-जाने के साथ-साथ वीकेंड राइड्स के लिए भी ये बढ़िया साथी साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: महंगे पेट्रोल से मिलेगी राहत, ये 5 बाइक देती हैं 80 kmpl तक का माइलेज, कीमत सिर्फ 57,950 रुपये से शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










