Ather Konarc vs Chetak C3501: दोनों में है मेटल बॉडी, लेकिन रेंज और फीचर्स में कौन आगे? खरीदने से पहले जानें

Updated:
विज्ञापन

एथर कोनार्क बनाम चेतक C3501 (फोटो: AI Generated)

Ather Konarc और Bajaj Chetak C3501 दोनों मेटल बॉडी वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं. Konarc में 161 km तक की रेंज और कई कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं, जबकि Chetak C3501 में 153 km की रेंज, ज्यादा स्टोरेज और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं.

विज्ञापन

Ather ने हाल ही में भारत में अपना नया Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है. इस स्कूटर के साथ कंपनी ने आम लोगों के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर के सेगमेंट में कदम रखा है. इसका मुकाबला Bajaj Chetak C3501 से है. दोनों ही स्कूटर मेटल बॉडी और कई अच्छी खूबियों के साथ आती हैं. ऐसे में अगर आप भी Ather Konarc और Bajaj Chetak C3501 को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो आइए दोनों की कीमत की तुलना करके समझते हैं कि आपके बजट के लिए कौन-सा स्कूटर बेहतर रहेगा.

विज्ञापन

Ather Konarc: बैटरी और रेंज

Ather Konarc कंपनी के नए EL प्लेटफॉर्म पर बनाया गया पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है. अभी यह स्कूटर तीन अलग-अलग बैटरी ऑप्शन के साथ आता है. इसमें 2.1 kWh, 2.7 kWh और 3.5 kWh की बैटरी मिलती है. 2.1 kWh की बैटरी वाला मॉडल 100 km, 2.7 km वाला 125 km और 3.5 kWh वाला मॉडल 161 km तक चल सकता है. कंपनी 200 km तक की रेंज वाला एक और मॉडल भी लाने की तैयारी में है. हालांकि, इस मॉडल में कितनी बड़ी बैटरी मिलेगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है.

Ather Konarc: सस्पेंशन और ब्रेकिंग

स्कूटर में सस्पेंशन के लिए आगे टेलीस्कोपिक Showa फोर्क दिया गया है, जबकि पीछे की तरफ साइड-माउंटेड शॉक एब्जॉर्बर मिलता है. रियर सस्पेंशन में 100 mm का व्हील ट्रैवल दिया गया है. इसके अलावा, स्कूटर में आगे 14-इंच और पीछे 12-इंच के पहिए मिलते हैं.

ब्रेकिंग की बात करें तो आगे 220 mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है, जबकि पीछे 130 mm का ड्रम ब्रेक मिलता है. इसमें CBS (Combined Braking System) भी दिया गया है. हालांकि, बेस S 100 km वेरिएंट में आगे और पीछे दोनों तरफ ड्रम ब्रेक का सेटअप मिलता है.

Ather Konarc: फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Konarc S 125 km और S 161 km में 7-इंच का LCD कंसोल मिलता है, जबकि S 100 km में 4-इंच की यूनिट दी गई है. वहीं, Konarc S 125 km और S 161 km वेरिएंट में AtherStack Pro का सपोर्ट मिलता है. इसके जरिए म्यूजिक कंट्रोल, ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट, रिवर्स मोड, हिल होल्ड, Find My Scooter जैसे कई कनेक्टेड फीचर्स यूज किए जा सकते हैं.

रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्कूटर में 31-लीटर का अंडरसीट स्टोरेज भी दिया गया है. इसके अलावा एप्रन पर 2-लीटर का क्यूबी होल मिलता है, जहां छोटी-मोटी चीजें आसानी से रखी जा सकती हैं.

ये भी पढ़ें: TVS iQube की रेंज 20km बढ़ी, 2.2kWh मॉडल की जगह आया नया 2.3kWh वेरिएंट, कीमत वही

Chetak C3501: डिजाइन 

Bajaj Chetak C3501 का डिजाइन नियो-रेट्रो स्टाइल में है, जिसमें गोल शेप वाले बॉडी पैनल इसे प्रीमियम के साथ-साथ फैमिली स्कूटर वाला लुक देते हैं. स्कूटर में फुल-LED लाइटिंग भी मिलती है. सामान रखने के लिए इसमें 35 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज दिया गया है. इसके अलावा, फ्रंट एप्रन पर 5 लीटर का क्लोज्ड ग्लवबॉक्स भी मिलता है.

Chetak C3501: बैटरी और रेंज

Chetak C3501 में 3.5 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 153km तक की दावा की गई रेंज देता है. इसकी टॉप स्पीड 80 kmph है. 

Chetak C3501: सस्पेंशन और ब्रेकिंग

स्कूटर में बेहतर राइडिंग के लिए सिंगल-साइडेड लिंक्ड फ्रंट सस्पेंशन और पीछे सिंगल शॉक एब्जॉर्बर मिलता है. ब्रेकिंग के लिए आगे 200 mm की डिस्क और पीछे 130 mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है. इसके साथ CBS भी मिलता है.

Chetak C3501: फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इसमें टच-सेंसिटिव TFT कंसोल दिया गया है, जिसमें Bluetooth कनेक्टिविटी के साथ कॉल और SMS अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल, नेविगेशन और डॉक्यूमेंट स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं. राइडिंग एक्सपीरियंस को जरूरत के हिसाब से बदलने के लिए इसमें Eco और Sports दो राइडिंग मोड दिए गए हैं. स्कूटर में Reverse Mode भी मिलता है, जो तंग जगहों पर पार्किंग के दौरान काफी काम आता है.

Ather Konarc vs Chetak C3501: कीमत

Ather Konarc वेरिएंटकीमतBajaj Chetak 35 Series वेरिएंटकीमत
S 100₹99,999C3503₹1,24,157
S 125₹1,21,999C3502₹1,36,939
S 161₹1,44,999C3501₹1,52,140

ये भी पढ़ें: 145Km रेंज, 60km/h टॉप स्पीड और 21 लीटर का स्टोरेज भी... इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में और क्या है खास?


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola