TVS iQube की रेंज 20km बढ़ी, 2.2kWh मॉडल की जगह आया नया 2.3kWh वेरिएंट, कीमत वही

Updated:
विज्ञापन

TVS iQube (फोटो: tvsmotor.com)

TVS iQube के एंट्री-लेवल 2.2kWh वेरिएंट की जगह नया 2.3kWh मॉडल आया है. इसकी IDC रेंज 94km से बढ़कर 114km हो गई है, लेकिन पावर और टॉप स्पीड कम हुई है. फ्रंट डिस्क ब्रेक की जगह ड्रम ब्रेक मिला है.

विज्ञापन

TVS ने अपने iQube लाइन-अप के एंट्री-लेवल 2.2kWh वेरिएंट को नए 2.3kWh मॉडल से रिप्लेस कर दिया है. नए वर्जन में बड़ी बैटरी के साथ ज्यादा रेंज मिलेगी, जिससे बेस iQube पहले से ज्यादा दमदार हो गया है. हालांकि, इसके लिए कुछ फीचर्स और दूसरी चीजों में समझौता भी करना पड़ा है. कीमत की बात करें तो इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसकी कीमत 1.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु, PM E-Drive सब्सिडी को छोड़कर) रखी गई है.

विज्ञापन

बड़ी बैटरी के साथ बढ़ी iQube की रेंज

2.3kWh की बड़ी बैटरी के साथ TVS iQube की रेंज में भी अच्छा खासा इजाफा हुआ है. कंपनी का दावा है कि IDC रेंज अब 94km से बढ़कर 114km हो गई है. यानी एक बार फुल चार्ज करने पर 20km ज्यादा चल सकेगी. इससे रोजाना शहर में आने-जाने वालों के लिए यह स्कूटर पहले के मुकाबले ज्यादा काम का साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 123km तक दौड़ेगा, 23 लीटर की स्टोरेज स्पेस भी, डेली यूज के लिए परफेक्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

रेंज बढ़ी, लेकिन कम हो गई पावर और स्पीड

ज्यादा रेंज के बदले कुछ समझौते भी करने पड़े हैं. इस वेरिएंट में 3.68kW का मोटर दिया गया है, जबकि iQube के बाकी सभी वेरिएंट में 4.4kW मोटर मिलती है. पावर कम होने का असर इसकी स्पीड और परफॉर्मेंस पर भी देखने को मिलता है. इसकी टॉप स्पीड अब 75kph से घटकर 68kph रह गई है. वहीं, 0 से 40kph की स्पीड पकड़ने में अब 4.7 सेकंड लगते हैं, जबकि पुराने 2.2kWh वर्जन को यही स्पीड पकड़ने में 4.2 सेकंड लगते थे.

चार्जिंग की बात करें तो 0 से 80 परसेंट तक बैटरी चार्ज होने में 2 घंटे 50 मिनट का समय लगता है. यानी पुराने 2.2kWh वर्जन के मुकाबले इसमें सिर्फ 5 मिनट ज्यादा लगते हैं.

नए 2.3kWh वेरिएंट की कीमत और ब्रेक सेटअप

आखिर में, नए 2.3kWh वेरिएंट में 2.2kWh मॉडल वाला फ्रंट डिस्क ब्रेक नहीं मिलेगा. इसकी जगह कंपनी ने ड्रम ब्रेक दिया है. कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत (बेंगलुरु, PM E-Drive सब्सिडी को छोड़कर) 1.16 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें: TVS iQube का नया अवतार लॉन्च... सिंगल चार्ज में 145km दौड़ेगा, अब एक्स्ट्रा स्टोरेज भी मिलेगा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola