नई Bajaj Pulsar 150 में 3 वेरिएंट का ऑप्शन, 1.15 लाख से शुरू कीमत; जानें किसमें मिलेंगे सबसे ज्यादा फीचर्स
नई बजाज पल्सर 150 (फोटो: motorbeam/Instagram)
नई Bajaj Pulsar 150 को तीन मॉडल में लाया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 1.15 लाख रुपये है. तीनों मॉडल में 149.5cc का इंजन मिलता है, लेकिन फीचर्स अलग-अलग हैं. आइए डिटेल में जानते हैं कि किस मॉडल में क्या खास मिलता है.
नई Bajaj Pulsar 150 अब पूरी तरह नए प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है. इसमें पहले के मुकाबले अपडेटेड इंजन, नया सिंगल-क्रैडल फ्रेम और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन दिया गया है. इसके अलावा बाइक में कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जो इसे पहले से ज्यादा मॉडर्न बनाते हैं. Bajaj ने इसे तीन अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया है.
खास बात यह है कि तीनों वेरिएंट में मैकेनिकल सेटअप लगभग एक जैसा है, लेकिन फीचर्स और कुछ हार्डवेयर के मामले में इनमें अंतर देखने को मिलता है. आइए जानते हैं, कौन सा वेरिएंट क्या खास लेकर आता है.
Pulsar 150: SD सिंगल सीट वेरिएंट
तीनों वेरिएंट में 149.5cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है. यह इंजन 8,000rpm पर 14hp की पावर और 6,500rpm पर 14.1Nm का टॉर्क देता है. अब बेस SD Single Seat वेरिएंट की बात करें तो इसमें 5-इंच की कलर LCD स्क्रीन मिलती है. इसमें Bluetooth कनेक्टिविटी और रास्ता बताने के लिए टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी दिया गया है. ब्रेकिंग के लिए आगे 260mm डिस्क और पीछे 130mm ड्रम ब्रेक दिया गया है.
ये भी पढ़ें: एक ही वेरिएंट, 10 साल तक की वारंटी और ढेरों काम के फीचर्स, जानें Honda की इस बाइक में और क्या है खास
हालांकि, बाकी दोनों वेरिएंट के मुकाबले इसमें ISG, बेली पैन और हैजर्ड लाइट्स नहीं मिलती हैं. लेकिन राइड मोड्स और Crawl Mode जैसे फीचर्स इसमें भी दिए गए हैं. इसकी कीमत 1.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है.
Pulsar 150: TD सिंगल सीट वेरिएंट
TD Single Seat वेरिएंट में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं. इसमें Bluetooth के साथ 5-इंच की TFT स्क्रीन मिलती है. इसमें Integrated Starter Generator (ISG) भी दिया गया है, जो बाइक रुकने पर इंजन को अपने आप बंद कर देता है और दोबारा स्टार्ट करते समय आवाज भी कम करता है.
इसके अलावा, पीछे ड्रम ब्रेक की जगह 230mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है. बाइक में बेली पैन और हैजर्ड लाइट्स भी मिलती हैं. इसकी कीमत 1.22 लाख रुपये है.
Pulsar 150: TD स्प्लिट सीट वेरिएंट
रेंज-टॉपिंग TD Split Seat में TD Single Seat वाले ISG, डिस्क ब्रेक, बेली पैन और हैजर्ड लाइट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं. हालांकि, इसमें 5-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो Wi-Fi सपोर्ट के साथ आता है और Google Maps को मिरर करने की सुविधा देता है. यही फीचर Pulsar N160 SS में भी देखने को मिलता है. तीनों वेरिएंट में सिर्फ इसी मॉडल में स्प्लिट-सीट सेटअप मिलता है. इसकी कीमत 1.23 लाख रुपये रखी गई है.
ये भी पढ़ें: Bajaj Pulsar 150 New vs Old: पुराने मॉडल से नई बजाज प्लसर 150 कितनी अलग है? देखें कंपैरिजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए