Tata Motors ने फिर मारी बाजी! Mahindra को पीछे छोड़ बनी देश की नंबर-2 कार कंपनी, Punch और Nexon ने पलटा खेल

टाटा पंच और नेक्सॉन कार फोटो एक्स से
भारतीय कार बाजार में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जहां टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा को पीछे छोड़ दिया है. Punch और Nexon की दमदार मांग के दम पर टाटा ने यह मुकाम हासिल किया है.
भारतीय कार बाजार में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. वित्त वर्ष 2027 (FY27) की पहली तिमाही में टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने शानदार वापसी करते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) को पीछे छोड़ दिया है. एसयूवी सेगमेंट में Punch और Nexon की जबरदस्त मांग के दम पर कंपनी ने दोबारा देश की दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल निर्माता कंपनी का स्थान हासिल कर लिया है. हालांकि, पहले नंबर पर मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का दबदबा अब भी बरकरार है.
पहली तिमाही में Tata ने Mahindra को ऐसे छोड़ा पीछे
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से जून 2026 के दौरान टाटा मोटर्स ने कुल 1,87,953 पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री (डिस्पैच) की. वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा इस दौरान 1,74,745 यूनिट्स पर सिमट गई.
मारुति सुजुकी ने इस दौरान 5,25,228 यूनिट्स के साथ पहले स्थान पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी. वहीं हुंडई मोटर इंडिया 1,39,374 यूनिट्स के साथ चौथे स्थान पर रही.
Punch और Nexon बने Tata की सबसे बड़ी ताकत
टाटा मोटर्स की इस शानदार वापसी के पीछे उसकी एसयूवी लाइनअप की सबसे बड़ी भूमिका रही. कंपनी की Punch सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, जिसकी 60,321 यूनिट्स की बिक्री हुई. इसके बाद Nexon ने 55,561 यूनिट्स के साथ कंपनी की बिक्री को मजबूत आधार दिया.
इन दोनों मॉडलों ने न सिर्फ टाटा की कुल बिक्री बढ़ाई, बल्कि देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई.
Mahindra की उम्मीद बनी Scorpio
महिंद्रा की बात करें तो कंपनी के लिए Scorpio सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा. अप्रैल-जून तिमाही के दौरान Scorpio Classic और Scorpio N की कुल 44,590 यूनिट्स की बिक्री हुई. हालांकि, यह आंकड़ा टाटा की Punch और Nexon की संयुक्त बिक्री के मुकाबले काफी पीछे रहा.
पिछले वित्त वर्ष FY26 में महिंद्रा ने टाटा को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल किया था, लेकिन इस बार समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं.
EV और नए मॉडल्स से Tata को मिल रही मजबूती
टाटा मोटर्स का कहना है कि Tiago और Punch के नए अवतार को ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. कंपनी के मुताबिक, पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक जैसे मल्टी-पावरट्रेन विकल्पों की वजह से ग्राहकों की रुचि लगातार बढ़ रही है.
साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में भी कंपनी को अच्छी ग्रोथ मिल रही है. टाटा का मानना है कि एंट्री-लेवल ईवी की बढ़ती मांग भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को तेजी से मुख्यधारा में ला रही है.
Sierra की सप्लाई बनी चुनौती, लेकिन उम्मीद बरकरार
कंपनी ने माना कि Sierra एसयूवी की सप्लाई में कुछ दिक्कतों की वजह से पहली तिमाही में डिलीवरी प्रभावित हुई. हालांकि, चुनिंदा सप्लायर्स के साथ उत्पादन बढ़ाने का काम जारी है और दूसरी तिमाही से डिलीवरी में तेजी आने की उम्मीद है.
कंपनी का कहना है कि Sierra को लेकर ग्राहकों का उत्साह और बुकिंग दोनों मजबूत हैं, जिससे आने वाले महीनों में बिक्री और बेहतर हो सकती है.
ये भी पढ़ें: H1 2026 में सबसे ज्यादा बिकीं ये 10 कारें, Maruti Dzire बनी नंबर-1, Brezza पहली बार टॉप-10 से बाहर
ये भी पढ़ें: टाटा मोटर्स के प्लैटफॉर्म पर आ रही जीप की सबसे सस्ती SUV, कंपनी ने बताया फ्यूचर प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










