Royal Enfield Classic 350 के इस वेरिएंट को मिले दो बड़े अपडेट, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल्स

Updated:
विज्ञापन
Royal Enfield Classic 350 (Photo: Royal Enfield)

Royal Enfield Classic 350 (Photo: Royal Enfield)

Royal Enfield ने Classic 350 को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है. इस बार बाइक के चुनिंदा मॉडल्स में स्लिप असिस्ट क्लच और USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट जोड़े गए हैं. हालांकि, कंपनी ने इसके इंजन और बाकी मैकेनिकल हिस्सों में कोई बदलाव नहीं किया है.

विज्ञापन

अगर आप Royal Enfield Classic 350 खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. कंपनी ने भारत में अपडेटेड Classic 350 लॉन्च कर दी है. अब इस बाइक के ड्यूल-चैनल ABS वेरिएंट्स में स्लिप और असिस्ट क्लच (Slip and Assist Clutch) और USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट जैसे नए फीचर्स दिए गए हैं. इन अपडेटेड वेरिएंट्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,94,668 रुपये रखी गई है. आइए अब बिना देर किए जानते हैं कि नई Classic 350 में क्या-क्या बदला है.

स्लिप और असिस्ट क्लच कैसे काम करता है और इसका क्या फायदा है?

स्लिप और असिस्ट क्लच की वजह से क्लच दबाना पहले से काफी आसान हो जाता है. इसका सबसे बड़ा फायदा शहर के ट्रैफिक में मिलता है, जहां बार-बार क्लच दबाना पड़ता है. इससे हाथ कम थकते हैं और लंबे समय तक बाइक चलाना ज्यादा कम्फर्टेबल हो जाता है. वहीं, अगर चलते-चलते अचानक गियर कम करना पड़े, तो यह सिस्टम बाइक के पिछले पहिए को फिसलने या झटका खाने से काफी हद तक बचाता है. इससे पहाड़ी रास्तों और तेज मोड़ पर ब्रेक लगाते समय भी बाइक पर बेहतर कंट्रोल बना रहता है.

ये भी पढ़ें: Royal Enfield Guerrilla 450 की कीमत में इजाफा, जानिए कौन-सा वेरिएंट कितना हुआ महंगा

इसके अलावा, Classic 350 में पहले भी USB चार्जिंग पोर्ट मिलता था, लेकिन अब कंपनी ने इसे Type-C पोर्ट से अपडेट किया है. इसका फायदा यह है कि स्मार्टफोन और दूसरे Type-C डिवाइस पहले से ज्यादा तेजी से चार्ज होंगे.

किन वेरिएंट्स में मिला अपडेट और कौन से वेरिएंट्स रह गए पुराने?

Royal Enfield Classic 350 में किए गए इस अपडेट का फायदा सिर्फ डुअल-चैनल ABS वेरिएंट्स को मिला है. इनकी कीमत 1.95 लाख रुपये से शुरू होकर 2.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है. वहीं, इसका Emerald Green कलर वेरिएंट सबसे महंगा है.

दूसरी तरफ, 1.87 लाख रुपये वाले सिंगल-चैनल ABS Redditch Red वेरिएंट में ये दोनों नए फीचर्स नहीं दिए गए हैं. यानी नाम Classic 350 ही रहेगा, लेकिन फीचर्स के मामले में यह बाइक पुराने मॉडल जैसी ही बनी रहेगी.

मेकैनिकली अब भी वही पुरानी Classic 350

इन बदलावों के अलावा Royal Enfield Classic 350 में कोई बड़ा मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. बाइक में पहले की तरह ही 349cc का एयर-कूल्ड J-Series इंजन मिलता रहेगा, जो 20.4PS की पावर और 27Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. इसके अलावा बाइक का सस्पेंशन सेटअप, ब्रेक्स और व्हील्स भी पहले जैसे ही रखे गए हैं.

ये भी पढ़ें: ₹5000 डाउन पेमेंट देकर Royal Enfield Hunter 350 लाएं घर, जानें कितनी देनी होगी EMI


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola