Royal Enfield Guerrilla 450 की कीमत में इजाफा, जानिए कौन-सा वेरिएंट कितना हुआ महंगा

Updated:
विज्ञापन
Royal Enfield Guerrilla 450 (Photo: Royal Enfield)

Royal Enfield Guerrilla 450 (Photo: Royal Enfield)

Royal Enfield ने भारत में अपनी Guerrilla 450 की कीमतों में ₹2,044 तक का इजाफा कर दिया है. कंपनी ने बाइक के इंजन, फीचर्स या डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है. आइए जानते हैं किस वेरिएंट की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई है.

विज्ञापन

अगर आप Royal Enfield Guerrilla 450 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपको जेब में थोड़े ज्यादा पैसे रखने पड़ेंगे. दरअसल कंपनी ने भारत में इस रोडस्टर बाइक की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. अब इस बाइक के अलग-अलग वेरिएंट की कीमत पहले से 2,044 रुपये तक बढ़ गई है. नई कीमतें अभी से लागू हो गई हैं. यानी अगर आप आज बाइक खरीदेंगे तो आपको बढ़ी हुई कीमत ही चुकानी होगी. बता दें कंपनी ने बाइक में कोई बदलाव नहीं किया है. इसका इंजन, फीचर्स और बाकी सभी चीजें पहले जैसी ही हैं.

Royal Enfield Guerrilla 450: कीमत

वेरिएंटनई कीमत (एक्स-शोरूम)पुरानी कीमत (एक्स-शोरूम)कितनी बढ़ी कीमत
Apex Red₹2,51,063₹2,49,194+ ₹1,869
Apex Green₹2,58,309₹2,56,387+ ₹1,922
Apex Black₹2,58,309₹2,56,387+ ₹1,922
Twilight Blue₹2,51,063₹2,49,194+ ₹1,869
Shadow Ash₹2,69,119₹2,67,116+ ₹2,003
Peix Bronze₹2,69,119₹2,67,116+ ₹2,003
Smoke Silver₹2,69,119₹2,67,116+ ₹2,003
Brava Blue₹2,74,523₹2,72,479+ ₹2,044

Royal Enfield Guerrilla 450: इंजन और पावर

Royal Enfield Guerrilla 450 में 452cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 40PS की पावर और 40Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. दिलचस्प बात यह है कि यह वही इंजन है, जो Royal Enfield Himalayan 450 में भी मिलता है. हालांकि, Guerrilla 450 को खास तौर पर सड़क पर ज्यादा मजेदार और स्पोर्टी राइडिंग एक्सपीरियंस देने के लिए अलग तरीके से ट्यून किया गया है.

कुछ महीने पहले कंपनी ने इस रोडस्टर बाइक को एक बड़ा अपडेट भी दिया था. इसके तहत नया Apex वेरिएंट लॉन्च किया गया, जिसमें रोड-फोकस्ड टायर्स, बेहतर राइडिंग के लिए बदले हुए एर्गोनॉमिक्स, नए कलर ऑप्शन, बॉडी-कलर्ड हेडलाइट और स्टाइलिश सीट काउल जैसी कई शानदार अपडेट्स देखने को मिलते हैं.

Royal Enfield Guerrilla 450: फीचर्स और कंपटीटर

Royal Enfield Guerrilla 450 में पहले की तरह LED हेडलाइट, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, मल्टीपल राइडिंग मोड्स और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ TFT डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते रहेंगे. अच्छी बात यह है कि कंपनी ने इस बार कीमत में सिर्फ मामूली बढ़ोतरी की है. नई कीमत लागू होने के बाद भी Guerrilla 450 प्रीमियम रोडस्टर सेगमेंट में एक दमदार और वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन है. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Triumph Tracker 400, KTM 390 Duke और Harley-Davidson X440 जैसी लोकप्रिय बाइक्स से जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: E20 हो या E85, ये 4 मोटरसाइकिलें हर तरह के एथेनॉल ब्लेंड फ्यूल पर दौड़ने के लिए हैं तैयार


विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola