फुल चार्ज में 535km रेंज का दावा, 4.5 सेकंड में 100kmph स्पीड... भारत में इस इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग हुई शुरू
रेंज रोवर इलेक्ट्रिक की बुकिंग शुरू (Pic: Range Rover)
रेंज रोवर का ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल भारत में बुकिंग के लिए आ गया है. जानिए इसकी 535 किमी रेंज, शानदार स्पीड और चार्जिंग की पूरी जानकारी. यह कार 4.5 सेकंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है.
भारत में रेंज रोवर इलेक्ट्रिक की बुकिंग 10 लाख रुपये की टोकन राशि के साथ शुरू हो गई है. ऑटोबायोग्राफी ट्रिम में रेंज रोवर इलेक्ट्रिक के स्टैंडर्ड व्हीलबेस और SV, SV अल्ट्रा और SV ब्लैक वर्जन में लॉन्ग-व्हीलबेस के लिए बुकिंग चालू है. कंपनी स्टैंडर्ड व्हीलबेस रेंज रोवर इलेक्ट्रिक फर्स्ट एडिशन के लिए भी ऑर्डर ले रही है. इस ऑल-इलेक्ट्रिक रेंज रोवर में 118.5kWh का बैटरी पैक दिया गया है जो WLTP साइकिल के हिसाब से 600 किमी तक की रेंज देता है. वहीं, कंपनी का दावा है कि रियल वर्ल्ड में यह 535 किलोमीटर की रेंज देगी.
Range Rover Electric: रेंज और चार्जिंग टाइम
कंपनी के मुताबिक, इसका बड़ा बैटरी पैक दो इलेक्ट्रिक मोटरों को पावर देता है, जो एकसाथ मिलकर 551hp की ताकत और 850Nm का टॉर्क जनरेट करते हैं. कंपनी का दावा है कि यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार महज 4.5 सेकेंड में पकड़ लेती है. 350kW के DC फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी को सिर्फ 22 मिनट में 10 से 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है. वहीं, 10 मिनट की चार्जिंग में यह कार 220 किमी तक की रेंज दे सकती है.
Range Rover Electric: इंटेलिजेंट ड्राइवलाइन डायनेमिक्स सिस्टम
सिंगल-पेडल ड्राइविंग मोड़ में यह इलेक्ट्रिक SUV 45 डिग्री तक की ढलान पर चढ़ सकती है. इस EV में कंपनी का इंटेलिजेंट ड्राइवलाइन डायनेमिक्स सिस्टम दिया गया है, जो ग्रिप खोने से रोकने के लिए पिछले पहियों में टॉर्क को सही तरीके से बांटता है. इसके अलावा, कार का ट्रैक्शन मैनेजमेंट सिस्टम 50 मिलीसेकेंड के भीतर मोटर की स्पीड को कंट्रोल करता है और नॉर्मल पेट्रोल-डीजल कार के मुकाबले 100 गुना तेजी से पहियों की फिसलन को संभालता है. नॉर्मल इंजन वाली कार की तरह इसकी पानी में चलने की क्षमता (वेडिंग कैपेसिटी) 900 मिमी रखी गई है.
ये भी पढ़ें: नई Audi Q3 की बुकिंग शुरू, ₹1 लाख में करें बुक, BMW X1 और GLA को देगी टक्कर, जानें खासियतें
Range Rover Electric: एक्सटीरियर की खासियतें
रेंज रोवर इलेक्ट्रिक की जब बाहरी डिजाइन की बात आती है, तो JLR ने इसमें ज्यादा बड़े बदलाव करने के बजाय इसे नॉर्मल इंजन वाले मॉडल जैसा ही रखा है. यह EV मुख्य रूप से अपने एयरो-ऑप्टिमाइज्ड फ्रंट ग्रिल और नए व्हील डिजाइन की वजह से अलग दिखती है. रियलिटी में, कार की बॉडी पर कहीं भी इलेक्ट्रिक नहीं लिखा गया है, ताकि इसे पेट्रोल-डीजल मॉडल से अलग न किया जा सके.
रेंज रोवर इलेक्ट्रिक पुरानी नॉर्मल कार जैसी ही दिखती है, जिसे लेकर रेंज रोवर की ग्लोबल प्रोडक्शन मैनेजर रेचेल हॉग ने कहा, "हमें अपने किसी भी ट्रायल मॉडल को छिपाने या ढंकने की जरूरत ही नहीं पड़ी."
ये भी पढ़ें: लॉन्च से पहले डीलर यार्ड में दिखी Kia Sorento, 12.3-इंच स्क्रीन से लेकर पैनोरमिक सनरूफ तक दिखे ये फीचर्स
Range Rover Electric: इंटीरियर और फीचर्स
केबिन के अंदर रेंज रोवर इलेक्ट्रिक को नॉर्मल कार से अलग पहचानना और भी मुश्किल है. इसका स्टीयरिंग व्हील, डैशबोर्ड, ड्राइव मोड़ सेलेक्टर, सेंटर कंसोल और स्क्रीन सब कुछ जाने-पहचाने से लगते हैं. नॉर्मल मॉडल की तरह ही इसमें 13.7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 13.1 इंच की टचस्क्रीन मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ही इस EV में AI बेस्ड रेंज बताने वाला सिस्टम मिलता है. रेंज रोवर इलेक्ट्रिक के सभी मॉडल्स में एक डिजिटल-ट्विन फीचर स्टैंडर्ड मिलेगा जो बैटरी की सेहत और बाकी जरूरी चीजों पर नजर रखेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए