₹5000 डाउन पेमेंट देकर Royal Enfield Hunter 350 लाएं घर, जानें कितनी देनी होगी EMI

Updated:
विज्ञापन

royal enfield hunter 350 (Image: Royal Enfield)

रॉयल इनफील्ड हंटर 350 को सिर्फ 5 हजार रुपए डाउन पेमेंट पर घर ले आएं. जानें उसके बाद आपकी मंथली EMI कितनी बनेगी और इस स्टाइलिश बाइक के शानदार फीचर्स.

विज्ञापन

रॉयल इनफील्ड कंपनी की बाइकें भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केटों में धूम मचा रही हैं. इसी की Royal Enfield Hunter 350 ने किफायती कीमत पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है. खासकर इसका स्टाइलिश डिजाइन और शानदार फीचर्स युवाओं का ध्यान ज्यादा खींच रही है. यदि आपको भी इस बाइक की तलाश है और उसके लिए पहली बार में पूरा बजट नहीं बन पा रहा है, तो आपके लिए हमने बेहतर विकल्प खोजा है. हंटर 350 को सिर्फ 5 हजार रुपए डाउन पेमेंट देकर भी खरीदा जा सकता है. अब आपके दिमाग में यह सवाल आ सकता है कि कितनी EMI देनी पड़ेगी. चलिए इसके बारे में हम आपको जानकारी देते हैं. 

विज्ञापन

रॉयल इनफील्ड हंटर 350 की कीमत 

रॉयल इनफील्ड हंटर 350 टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 1.71 लाख रुपए है. वहीं, बेस वेरिएंट के लिए एक्स शोरूम प्राइस 1.37 लाख रुपए, बेस प्रीमियम की एक्स शोरूम कीमत 1.51 लाख रुपए और मिड वेरिएंट का दाम 1.66 लाख रुपए है. आप अपने पसंद और जरूरत के हिसाब से इन वेरिएंट्स में से किसी एक का चयन कर सकते हैं. चूंकि, आपको इसे डाउन पेमेंट देकर इएमआई पर खरीदना है, तो उसके लिए सिर्फ 5000 रुपए शुरुआत में देने पड़ेंगे.

मंथली EMI कितनी देनी होगी?

रॉयल इनफील्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, यदि आप Royal Enfield Hunter 350 को फाइनेंस पर खरीदने के लिए 5000 रुपए डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी का पेमेंट लोन के रूप में लेना पड़ेगा. यदि फाइनेंस करने वाली बैंक आपको यह लोन 60 महीने (5 साल) के लिए ऑफर करती है, तो महीने की EMI 2,166 रुपए बनेगी. वहीं, 72 महीने (6 साल) पर 1,888 रुपए और 48 महीने (4 साल) के लिए 2,582 रुपए होगी. इनमें से आप कोई भी एक प्लान का चयन अपने हिसाब से कर सकते हैं, जिसमें आपको ज्यादा सहूलियत लगे. 

Royal Enfield Hunter का इंजन है पावरफुल

इस बाइक में आपको 349 सिसी, सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक एयर कूल्ड पावरफुल इंजन मिलता है. यह 6100 rpm पर 20.2 bhp पावर और 4000 rpm पर 27 nm टॉर्क जेनरेट करता है. 5 स्पीड गियारबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम भी मिलेगा. रियर और फ्रंट में अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है. आगे और पीछे दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक का ऑप्शन मिलता है. 

Royal Enfield Hunter फीचर्स

रॉयल इनफील्ड हंटर 350 की फीचर्स भी काफी अट्रैक्टिव है. इसमें आपको फीचर्स के तौर पर स्लिपर एंड असिस्ट क्लच, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ओडोमीटर, टर्न बाय टर्न नेवीगेशन, LED हेडलाइट, LED टेललाइट, डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ फ्रंट में 300 mm एंड रियर में 270 mm डिस्क ब्रेक, 17 इंच अलॉय व्हील्स, टायप सी यूएसबी चार्जिंग और रेट्रो स्टाइल वाले रेट्रो स्विच मिलेंगे.  

ये भी पढ़ें: 109.7cc इंजन और 70kmpl तक माइलेज, रोजाना चलाने के लिए बेस्ट है TVS की ये बाइक, कीमत ₹58,450 से शुरू

रॉयल इनफील्ड हंटर 350 की एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 1,77,071 (टॉप मॉडल) है. वहीं, बेस मॉडल का प्राइस 1,37,640 रुपए है.


हां, आप रॉयल इनफील्ड हंटर 350 को 5000 रुपए डाउन पेमेंट देकर खरीद सकते हैं. उसके लिए आपको फाइनेंस का सहारा लेना पड़ेगा और EMI पर पेमेंट करना पड़ेगा.


रॉयल इनफील्ड हंटर 350 में आपको 349 सिसी, सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक एयर कूल्ड पावरफूल इंजन मिलता है. यह 6100 rpm पर 20.2 bhp पावर और 4000 rpm पर 27 nm टॉर्क जेनरेट करता है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

रॉयल इनफील्ड हंटर 350 की एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 1,77,071 (टॉप मॉडल) है. वहीं, बेस मॉडल का प्राइस 1,37,640 रुपए है.