कोलकाता में फ्लैट से युवक-युवती के सड़े शव बरामद, नशे की हालत में मिले 2 युवक गिरफ्तार

Decomposed Bodies Of Couple Recovered Golf Green Kolkata West Bengal News
Decomposed Bodies of Couple Recovered: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के गोल्फग्रीन में एक फ्लैट से युगल का शव बरामद हुआ है. दोनों शव सड़ने लगे थे. इस सिलसिले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो नशे की हालत में उस फ्लैट में थे. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
खास बातें
Decomposed Bodies of Couple Recovered: कोलकाता महानगर के गोल्फग्रीन इलाके में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आयी. अरविंद नगर स्थित एक फ्लैट से एक युवक और एक युवती के सड़े-गले शव बरामद हुए. इसकी सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने फ्लैट के अंदर मौजूद दो युवकों व एक युवती को नशे की हालत में पाया गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
तिलजला के युवक और रामगढ़ की युवती के मिले शव
मृत युवक की पहचान मोहम्मद दिलशाद (26) के रूप में हुई है, जो तिलजला का निवासी बताया जा रहा है. मृत युवती की उम्र करीब 21 वर्ष है. युवती का घर रामगढ़ इलाके में बताया जा रहा है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों पिछले कुछ समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे.
बदबू से खुला मौत का राज
स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार शाम से ही फ्लैट से तेज दुर्गंध आ रही थी. रविवार सुबह बदबू बढ़ने पर लोग वहां तक पहुंचे. पुलिस को सूचना दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और युवक-युवती के शव को बरामद किया. दोनों शव सड़ने लगे थे. इसलिए आशंका है कि उनकी मौत काफी पहले हो चुकी थी.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
फ्लैट से बरामद हुआ नशीला पदार्थ
पुलिस के अनुसार, फ्लैट के अंदर से नशीले पदार्थ बरामद किये गये हैं. जांच में पता चला है कि 4 अप्रैल को युवक और युवती ने यह फ्लैट किराये पर लिया था. पुलिस को फ्लैट के अंदर 3 अन्य लोग भी मिले, जिनमें 2 युवक और एक युवती हैं. सभी कथित तौर पर नशे की हालत में थे. 2 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
मौत की वजह पर सस्पेंस
पुलिस फिलहाल यह स्पष्ट नहीं कर पायी है कि युवक और युवती की मौत कैसे हुई. हत्या, नशे की ओवरडोज, आत्महत्या या किसी अन्य कारण की आशंका को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा.
स्थानीय लोगों ने बतायी चौंकाने वाली बातें
इलाके के एक निवासी ने बताया कि फ्लैट में रहने वाले युवक-युवती अक्सर नशे की हालत में रहते थे. शनिवार रात फ्लैट में कई अन्य युवक-युवतियों को भी देखा गया था. लोगों का कहना है कि जब पुलिस पहुंची, तब फ्लैट के अंदर मौजूद कुछ लोग अर्धनग्न और नशे की हालत में थे.
Decomposed Bodies of Couple Recovered: हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस
गोल्फग्रीन थाना पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किये हैं. मोबाइल फोन, नशीले पदार्थ और अन्य सामान जब्त किये गये हैं. पुलिस मृतकों के कॉल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया गतिविधियों और उनके संपर्कों की भी जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पायेगी.
इसे भी पढ़ें
बंगाल: कोलकाता में तृणमूल पार्षद की मौत, संदिग्ध परिस्थति में मिला शव
बंगाल के अस्पताल में मिला लटका हुआ शव, सफाईकर्मी की मौत बना रहस्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










