बंगाल के अस्पताल में मिला लटका हुआ शव, सफाईकर्मी की मौत बना रहस्य

Updated at : 20 Mar 2026 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल के अस्पताल में मिला लटका हुआ शव, सफाईकर्मी की मौत बना रहस्य

पोस्टमार्टम के लिए जाता शव

Bengal News: एसएसकेएम में हुई मौत की जांच शुरू हो गई है. जांचकर्ता परिवार के सदस्यों से बात कर रहे हैं. सहयोगियों से भी पूछताछ की जा रही है. शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Bengal News: कोलकाता: कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में सफाईकर्मी की रहस्यमय मौत हो गयी हैं. अस्पताल की नई ओपीडी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से उसका लटका हुआ शव बरामद किया गया है. मृतक का नाम इमरान सरदार (21) है. जानकारी के अनुसार, वह अस्पताल में संविदा कर्मचारी था. पुलिस को संदेह है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. दरवाजा अंदर से बंद था. पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है.

जांच के बाद ही खुलेगा रहस्य

इस मामले में जांचकर्ताओं का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के रहस्य से पर्दा उठ जाएगा. इमरान के परिजनों से बात की जा रही है. परिजनों का कहना है कि इमरान ने यह कदम क्यों उठाया यह जानकारी नहीं है. उसका किसी से कोई विवाद नहीं था. इमरान के साथ काम करनेवाले भी उसके इस फैसले से स्तब्ध हैं. उनका कहना है कि इमरान के साथ ऐसी किसी समस्या का उनको पता नहीं, जिसके कारण वो ऐसा कदम उठाया है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: कोलकाता में अस्पताल के लिफ्ट में फंसने से एक व्यक्ति की मौत, पांचवीं मंजिल पर भर्ती था बेटा

एक व्यक्ति की हादसे में मौत

बंगाल के एक अन्य अस्पताल में भी हादसे के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी. नागरबाजार निवासी की ट्रॉमा केयर बिल्डिंग की लिफ्ट में फंसने से मौत हो गई. वह अपने बेटे के इलाज के लिए अस्पताल आए थे. मृतक के परिजनों ने रोते हुए कहा- मैं लगभग डेढ़ घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा. हम लोग बहुत चिल्लाते रहे, लेकिन किसी ने भी लिफ्ट नहीं खोली. अन्य मरीजों के परिजनों का कहना है कि लिफ्ट तो थी, लेकिन रात में कोई लिफ्टमैन नहीं था. अगर होता, तो आज का दिन न होता. हालांकि, इस घटना के संबंध में अस्पताल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई.

Also Read: बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के ‘घुसपैठिये’ से ममता की ‘बंगाली अस्मिता’ का मुकाबला

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola