मृत देह सौंपने के लिए भाजपा के लेटरहेड पर पुलिस को लिखी चिट्ठी, कुणाल घोष ने उठाये सवाल

Updated:
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कुणाल घोष द्वारा किया गया पोस्ट | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलकाता में किसी महिला का मृत देह परिजनों को सौंपने के लिए भाजपा के लेटरहेड का इस्तेमाल करने पर कुणाल घोष ने सवाल उठाये हैं. उन्होंने पुलिस और प्रशासन को भी आड़े हाथ लिया है.

विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने आरोप लगाया है कि एक महिला के मृतदेह परिजनों को सौंपे जाने को लेकर भाजपा के पार्टी लेटरहेड के इस्तेमाल किये जाने की आशंका है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पत्र की तस्वीर (जिसकी सत्यता की पुष्टि प्रभात खबर ने नहीं की है) पोस्ट करते हुए पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े किये हैं. हालांकि, घोष के पोस्ट पर यह प्रमाणित नहीं होता कि पुलिस ने इसी पत्र के आधार पर मृत देह किसी व्यक्ति को सौंपा है या नहीं.

विज्ञापन

घोष ने एक्स पर लिखा, “यह क्या है? क्या यह सच है? मृतदेह हस्तांतरण में भाजपा के लेटरहेड का इस्तेमाल हो रहा है? जनप्रतिनिधि का पत्र पार्टी नेता देंगे? यह सच हुआ तो खतरनाक है. इसकी जांच होनी चाहिए. मामला गलत हुआ तो पोस्ट डिलीट कर दूंगा.” घोष ने जिस पत्र को लेकर सवाल उठाया है, वह भाजपा के लेटरहेड पर है.

पत्र में ‘भारतीय जनता पार्टी, टॉलीगंज मंडल-1, वार्ड संख्या 95, जादवपुर जिला’ का उल्लेख है. इसमें मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार चंद के नाम और हस्ताक्षर भी दिख रहे हैं. पत्र में एक महिला के निधन का उल्लेख करते हुए पुलिस और संबंधित विभाग से मृतक का शव उनके बेटे को सौंपने का अनुरोध किया गया है.

घोष ने सवाल उठाया है कि मृत देह सौंपने जैसे संवेदनशील मामले में किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि की ओर से पत्र दिया जाना चाहिए या किसी राजनीतिक दल के स्थानीय पदाधिकारी की ओर से दिया गया पार्टी का पत्र स्वीकार किया जा सकता है. इस मामले को लेकर संबंधित भाजपा नेता से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन नहीं हो पाया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola