Begusarai News : बाइक सवार अपराधी ने फाइनेंसकर्मी से लूटे 41 हजार रुपये
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Sep 2024 10:36 PM
Begusarai News : थाना क्षेत्र के मनसेरपुर-शादीपुर दियारा पथ पर मंगलवार को दिन-दहाड़े हथियार के बल पर अज्ञात अपराधियों के द्वारा एक फाइनेंस कर्मी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.
बलिया. थाना क्षेत्र के मनसेरपुर-शादीपुर दियारा पथ पर मंगलवार को दिन-दहाड़े हथियार के बल पर अज्ञात अपराधियों के द्वारा एक फाइनेंस कर्मी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़ित के द्वारा स्थानीय थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थाना को दिये आवेदन में पीड़ित फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड कर्मी पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हैपुर निवासी रामाधार राय के पुत्र सनोज कुमार ने बताया है कि 16 सितंबर को सुबह लगभग 9 बजे फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड के कलेक्शन करने बाइक से शादीपुर दियारा गांव गया था. वहां से कलेक्शन कर 41 हजार रुपये लेकर बलिया अपने कार्यालय लौट रहा था. इसी बीच नौरंगा-सुरारही ढ़ाला के बीच तीसरे पुलिस के समीप हथियार के साथ पूर्व से घात लगाये बैठे अपराधियों ने बाइक रोक लिया. हथियार का भय दिखाकर 41 हजार रुपये नगद और रेडमी कंपनी का मोबाइल लूट कर फरार हो गया. पुलिस के द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर कांड संख्या 309/24 दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










