मौसम ने बदला मिजाज: बेगूसराय समेत कई जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 11 Jun 2026 9:35 AM
आसमान में बादल छाए.
Begusarai News : पूर्वानुमान में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है.
बेगूसराय से विकास मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai News : बेगूसराय सहित उत्तर बिहार के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन घंटों के भीतर दरभंगा, खगड़िया, मधेपुरा, मुंगेर, सहरसा और समस्तीपुर में तेज बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना जताई गई है.
पूर्वानुमान में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है.
मोबाइल पर बजा अलर्ट, कुछ ही देर में बदल गया मौसम
मोबाइल पर बजा अलर्ट और कुछ ही देर बाद बेगूसराय और आसपास के इलाकों में मौसम पूरी तरह बदल गया. आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं. कई जगहों पर लोगों ने संभावित तूफान को देखते हुए सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है.
वहीं बखरी, खोदावंदपुर, छौड़ाही और गढ़पुरा समेत कुछ क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी शुरू हो गई है.
प्रशासन लोगों से सर्तक रहने की अपील की
मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें. वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें.
प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है. फिलहाल पूरे क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ मौसम लगातार बदलता हुआ देखा जा रहा है.
Also Read : बेगूसराय में सरकार की बड़ी पहल, पशुपालकों में बांटे गए 36 लाख रुपए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










