Begusarai News: डंडारी में 17 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में शराब धंधेबाज   | Prabhat Khabar Network

पुलिस गिरफ्त में शराब धंधेबाज | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय के डंडारी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एक धंधेबाज को 17 लीटर देसी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले की डंडारी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक शराब धंधेबाज को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है. सूचना के आधार पर तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया और छापेमारी अभियान चलाया गया.

17 लीटर देसी शराब के साथ सुघरन से पकड़ाया आरोपी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 17 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को रंगे हाथों धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपी की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के सुघरन गांव (वार्ड संख्या 12) निवासी सुलेंद्र तांती के पुत्र रंजीत तांती के रूप में की गई है.

बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज के खिलाफ डंडारी थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय जेल भेज दिया गया.


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन