Begusarai News: डीआईजी शैलेश कुमार ने किया बलिया अंचल निरीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन
बलिया पहुंचे डीआईजी, दिये निर्देश

डीआईजी शैलेश कुमार ने बलिया अंचल कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित मामलों के निपटारे और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय-खगड़िया रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार ने मंगलवार को बलिया अंचल निरीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया. अनुमंडल कार्यालय परिसर पहुंचने पर पुलिस के जवानों द्वारा डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था, अभिलेखों के रखरखाव और लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की.

पंजियों का अवलोकन और लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

डीआईजी शैलेश कुमार ने निरीक्षण के क्रम में विभिन्न पंजियों, अपराध संबंधी अभिलेखों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सभी अभिलेखों का नियमित संधारण करने और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही आम जनता से जुड़े मामलों में पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता बरतने की हिदायत दी.

अपराध नियंत्रण और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर जोर

कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर देते हुए डीआईजी ने नियमित गश्ती बढ़ाने और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान करना चाहिए ताकि जनविश्वास और मजबूत हो सके.

निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक (SP) मनीष कुमार, बलिया के एसडीपीओ सुबोध कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक सज्जाद हुसैन, प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे. डीआईजी ने अंत में कहा कि आम जनता को त्वरित और प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराना ही पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है.


विज्ञापन
Krishna

लेखक के बारे में

By Krishna

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन