अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, शेखपुरा में 11 हजार जुर्माना वसूला, 15 ठेला वेंडर शिफ्ट

Updated:
विज्ञापन
Shiekhpura News :

अतिक्रमण हटाते हुए.

Shiekhpura News : कार्रवाई के डर से सड़क किनारे ठेला लगाने वाले लोग अपने ठेले लेकर इधर-उधर भागते नजर आए.

विज्ञापन

Shiekhpura News : शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज हो गई है. इसी क्रम में नगर परिषद द्वारा दल्लू चौक से कटरा चौक, गोला रोड होते हुए चांदनी चौक और बीआईपी रोड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.

अभियान के दौरान सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया. कई दुकानदार प्रशासनिक टीम को देखते ही अपना सामान समेटकर दुकान के अंदर रखने लगे, जबकि सड़क किनारे ठेला लगाने वाले लोग अपने ठेले लेकर इधर-उधर भागते नजर आए.

यह अभियान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार की अगुवाई में चलाया गया. इसमें सिटी मैनेजर राजेंद्र कुमार, विशाल कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी विवेक कुमार, टैक्स दारोगा मोहम्मद कैश सहित अन्य कर्मी शामिल थे.

रास्ता अवरुद्ध करने के मामले में 5 हजार जुर्माना

अभियान के दौरान चांदनी चौक के पास एक भवन स्वामी द्वारा बिना अनुमति कराए जा रहे बोरिंग से निकाली गई मिट्टी को फुटपाथ और नाले पर रखकर रास्ता अवरुद्ध करने के मामले में 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया. इसके अलावा अन्य अतिक्रमणकारियों से भी जुर्माना वसूला गया.

चेतावनी: आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी

अधिकारियों के अनुसार, कुल 11,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया है और 15 ठेला वेंडरों को हटाकर सब्जी मंडी में शिफ्ट कराया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन