शेखपुरा : शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को CPI ने बताया छात्र आंदोलन की जीत, पदयात्रा की तैयारी शुरू

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते इरफान फातमी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

CPI ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्र आंदोलन की ऐतिहासिक जीत करार दिया है. इस इस्तीफे से कई अहम सवाल खड़े हुए हैं. पार्टी 1 सितंबर को दिल्ली में एक बड़ी जन रैली का आयोजन कर रही है.

विज्ञापन

आजादी के बाद के सबसे बड़े छात्र आंदोलन के 37वें दिन आंदोलन की ऐतिहासिक जीत हुई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया.

विज्ञापन

सीपीआई के राज्य सचिव मंडल सदस्य इरफान अहमद फातमी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आंदोलनकारी छात्र एवं युवा बधाई के पात्र हैं. पर इस इस्तीफे से मसले का पटाक्षेप होने के बजाय इसने अनेक सवालों का पिटारा खोल दिया है.

उन्होंने कहा कि एक तरफ निजी शिक्षण संस्थानों के मालिक करोड़ों-करोड़ कमा रहे हैं, वहीं शिक्षा गरीब और आम आदमी की पहुंच से पूरी तरह बाहर जा चुकी है. हजारों विद्यालय बंद किए जा चुके हैं और अन्य कई पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है. पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में धांधली से छात्र व्यथित हैं. नई शिक्षा नीति के तहत विभाजन और सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने के लिए पाठ्यक्रमों में भारी उलट-पुलट की गई है.

'देश और समाज को मथ रहे हैं कई सुलगते सवाल'

इरफान अहमद फातमी ने कहा कि इस जन-आक्रोश के पीछे उन अनेक सुलगते सवालों की ऊष्मा काम कर रही है जो आज भी मुंह बाएं खड़े हैं.

चंदा चोरी, महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानों-मजदूरों की बदहाली, मनरेगा, उपजों के दाम, घाटे की खेती, पुलिसिया दमन, बुलडोजर संस्कृति, कानून और संविधान की अवहेलना तथा प्रतिरोध की आवाज को दबाना जैसे अनेक सवाल हैं जो आज देश और समाज को मथ रहे हैं.

1 सितंबर को दिल्ली में विराट जन रैली, 6 अगस्त से शेखपुरा में निकलेगी पदयात्रा

भाकपा जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि केंद्र की भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का बदलाव अब जरूरी हो गया है. इसीलिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने दिल्ली में 1 सितंबर को एक विराट जन रैली का आयोजन किया है.

इसकी तैयारी के तहत संपूर्ण देश में राष्ट्रव्यापी पदयात्रा कार्यक्रम रखा गया है. वहीं शेखपुरा जिले में भी 6 अगस्त से 15 अगस्त तक पदयात्रा की जाएगी, जिसकी शुरुआत बरबीघा अंचल से होगी.

जिला सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 अगस्त को शेखपुरा से आनंद विहार (दिल्ली) के लिए हजारों किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान एवं महिलाएं प्रस्थान करेंगे. इसकी तैयारी के लिए जिले के सभी अंचलों और शाखाओं में बैठकें की जा रही हैं.

उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शेखपुरा जिला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ से इसे छात्र-नौजवानों के संघर्ष, आंदोलन व बलिदान की जीत करार दिया.

Also Read : नालंदा : 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास करेंगे CM सम्राट चौधरी, सुधा कैफेटेरिया की भी होगी शुरुआत


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन