शेखपुरा: चार गैलनों में भरी थी 135 लीटर शराब, पुलिस ने छापेमारी कर तस्कर को दबोचा

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्त में शराब कारोबारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिरारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भदौस बेलदरिया गांव में छापेमारी की. पुलिस ने चार गैलनों में भरी 135 लीटर शराब बरामद करते हुए कथित तस्कर श्रवण केवट को गिरफ्तार किया है. तस्कर पर पहले से आधा दर्जन मामले दर्ज हैं और वह जेल से जमानत पर छूटने के बाद भी शराब कारोबार जारी रखे हुए था.

विज्ञापन

Sheikhpura news: गुप्त सूचना के आधार पर सिरारी थाना पुलिस ने रविवार को भदौस बेलदरिया गांव में छापेमारी कर एक घर से 135 लीटर शराब बरामद की. पुलिस ने मौके से कथित शराब तस्कर श्रवण केवट को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित बेलदरिया गांव निवासी गुलेश्वर केवट का पुत्र बताया गया है.

विज्ञापन

चार प्लास्टिक गैलनों में मिली शराब

छापेमारी का नेतृत्व सिरारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी तथा एएसआई राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से किया. पुलिस ने घर की तलाशी के दौरान चार बड़े प्लास्टिक गैलनों में शराब भरी पायी. पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया.

तस्कर पर पहले से दर्ज हैं आधा दर्जन मामले

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध स्थानीय थाना में पहले से आधा दर्जन कांड दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार, वह कई बार शराब कारोबार के मामले में जेल भी जा चुका है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दिसंबर 2025 में वह जेल से जमानत पर बाहर निकला था.

पुलिस के अनुसार, जेल से बाहर निकलने के बाद भी वह शराब बनाने और आसपास के इलाकों में बेचने का काम लगातार जारी रखे हुए था.

प्राथमिकी दर्ज कर भेजा गया जेल

गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसके बाद उसे पुलिस निगरानी में जेल भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन