शेखपुरा: पीएम मोदी के जन्मदिन पर शाम सात बजे जलाया जायेगा आशीर्वाद का दीया, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल भाजपा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू हो रहा है. 17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम के तहत महिला लाभार्थी दीप प्रज्ज्वलित करेंगी.

विज्ञापन

pm modi birthday: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर नीमी गांव में मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. इस दौरान कार्यकर्ताओं को 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे एक महीने चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के बारे में जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

17 सितंबर को होगा आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम

कार्यशाला में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इसके तहत शाम सात बजे महिला लाभार्थियों द्वारा अपने आंगन में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की जायेगी.

सेवा और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को बताया प्रेरणादायी

भाजपा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन यात्रा सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की प्रेरणादायी यात्रा है.

उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ इसी सेवा-भावना को जनभागीदारी से जोड़ते हुए प्रत्येक नागरिक को वर्ष 2047 तक विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प का सहभागी बनाने का अभियान है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन