शेखपुरा: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1192 मामलों का निष्पादन, 2.39 करोड़ का हुआ सेटलमेंट

Updated:
विज्ञापन

लोक अदालत में शामिल अधिकारी और अधिवक्ता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राष्ट्रीय लोक अदालत में 13,192 मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें 1192 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया. कुल 2.39 करोड़ रुपये के सेटलमेंट के साथ, प्री-लिटिगेशन, बैंक ऋण और ट्रैफिक चालान जैसे विभिन्न प्रकार के मामले सुलझाए गए.

विज्ञापन

Shiekhpura News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह के आधार पर व्यापक स्तर पर निष्पादन किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद ने बताया कि लोक अदालत में कुल 13,192 मामलों को सुनवाई के लिए लिया गया, जिनमें 1,192 मामलों का निष्पादन करते हुए कुल 2,39,34,605 रुपये का सेटलमेंट किया गया. लोक अदालत के लिए जिले में कुल सात पीठों का गठन किया गया था.

विज्ञापन

प्री-लिटिगेशन के 973 मामलों का हुआ निष्पादन

प्री-लिटिगेशन श्रेणी में कुल 12,100 मामले निपटारे के लिए लिये गये थे. इनमें 973 मामलों का निष्पादन हुआ तथा 2,26,37,005 रुपये का सेटलमेंट किया गया. वहीं, न्यायालय में लंबित 1,092 मामलों में 219 मामलों का निष्पादन हुआ. इन मामलों में 12,97,600 रुपये का सेटलमेंट किया गया.

बैंक ऋण और एनपीए से जुड़े मामलों में भी समझौता

लोक अदालत में बैंक ऋण से संबंधित 154 मामलों को लिया गया, जिनमें 45 मामलों का निष्पादन कर 11,55,100 रुपये का सेटलमेंट किया गया. बैंक के अलावा अन्य वित्तीय मामलों में ऋण वसूली एवं एनपीए से जुड़े 8,473 मामले लिये गये. इनमें 658 मामलों का निष्पादन किया गया. इन मामलों में 2,20,71,005 रुपये का समझौता हुआ.

ट्रैफिक चालान के 315 मामलों का निष्पादन

ट्रैफिक चालान से संबंधित 3,427 मामलों को लोक अदालत में लिया गया. इनमें 315 मामलों का निष्पादन करते हुए 5,66,000 रुपये का सेटलमेंट किया गया. श्रम विवाद से संबंधित नौ मामलों में एक मामले का निष्पादन हुआ और 20,000 रुपये का सेटलमेंट किया गया. वहीं, वैवाहिक विवाद से संबंधित 12 मामलों का निष्पादन किया गया.

खनन, वन व माप-तौल के 11 मामलों का निष्पादन

खनन, वन विभाग, माप-तौल सहित अन्य मामलों में 112 मामले लिये गये. इनमें 11 मामलों का निष्पादन हुआ, जिसमें 1,22,500 रुपये का सेटलमेंट किया गया.

पुराने लंबित मामलों के निष्पादन पर भी जोर

राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने लंबित मामलों के निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया गया. 10 वर्ष से अधिक पुराने 132 मामलों में 23 मामलों का निष्पादन किया गया. वहीं, 20 वर्ष से अधिक पुराने 54 मामलों में एक मामले का निष्पादन हुआ.

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद ने इस सफलता के लिए आयोजन से जुड़े सभी न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, बैंक प्रबंधक, जिला प्रशासन, पुलिस के साथ-साथ आम जनता के प्रति आभार जताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन