शेखपुरा में पासी समाज का सम्मेलन: गांधी मैदान में महाजुटान का ऐलान, गांव-गांव चलेगा संगठन विस्तार अभियान

Updated:
विज्ञापन

सम्मेलन मे शामिल पासी समाज के नेता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शेखपुरा में अखिल भारतीय पासी समाज का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया. इसमें समाज की उपेक्षा और राजनीतिक भागीदारी की कमी पर आवाज़ उठाई गई. पटना के गांधी मैदान में महाजुटान की घोषणा की गई.

विज्ञापन

शहर के गरिंहिंडा चौक स्थित निजी सभागार में रविवार को अखिल भारतीय पासी समाज का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया.

विज्ञापन

सम्मेलन में समाज के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष हीरा चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चौधरी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी, सचिव दिलीप चौधरी समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए.

कार्यक्रम में अनिल चौधरी के नेतृत्व में पटना से पहुंचे पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया.

जनसंख्या के अनुरूप राजनीतिक भागीदारी न मिलने का लगाया आरोप

सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब एवं असहाय परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है.

नेताओं ने आरोप लगाया कि बिहार की राजनीति में पासी समाज की उपेक्षा की जा रही है और उसकी जनसंख्या के अनुरूप राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल रही है. उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर पटना के गांधी मैदान में विशाल महाजुटान का आयोजन कर समाज अपनी एकजुटता और ताकत का प्रदर्शन करेगा.

गिरियक मेले को सरकारी दर्जा दिलाने की मांग तेज करने का ऐलान

वक्ताओं ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तर से लेकर गांव-गांव तक संगठन को मजबूत किया जाएगा और समाज के लोगों को एकता के सूत्र में बांधा जाएगा.

साथ ही नालंदा के गिरियक में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले को सरकारी मेले का दर्जा दिलाने की मांग को भी तेज करने की घोषणा की गई.

बेरोजगारी और शिक्षा को बताया समाज की बड़ी चुनौती

नेताओं ने कहा कि बेरोजगारी, शिक्षा और गरीबी आज भी पासी समाज की बड़ी चुनौतियां हैं. उन्होंने सरकार से समाज की समस्याओं के समाधान तथा राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की.

सम्मेलन में धीरेंद्र चौधरी, सुनील चौधरी, रामप्रसाद चौधरी, शिवशंकर चौधरी, अर्जुन चौधरी, शिवदानी चौधरी सहित कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read : नालंदा : 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास करेंगे CM सम्राट चौधरी, सुधा कैफेटेरिया की भी होगी शुरुआत


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन