शेखपुरा में शराब पर पुलिस का शिकंजा, छह नशे में गिरफ्तार; कई कारोबारी फरार

Updated:
विज्ञापन

बरामद शराब के साथ पुलिस कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शेखपुरा पुलिस और उत्पाद विभाग ने शराब के खिलाफ एक सघन अभियान चलाया. इस कार्रवाई में 16 लोग गिरफ्तार हुए, जिनमें नशे की हालत में पकड़े गए लोग और शराब रखने वाले शामिल हैं.

विज्ञापन

Liquor Ban: पुलिस और उत्पाद विभाग की ओर से शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान विभिन्न थाना पुलिस ने एंटी लीकर टास्क फोर्स की टीम के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में सघन छापेमारी की. इस दौरान कम से कम 16 लोगों की गिरफ्तारी की गयी. इनमें छह लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन लोगों के पास से शराब बरामद की गयी. अभियान के दौरान कई शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहे.

विज्ञापन

चोढ़दरगाह में नौ लीटर देसी शराब बरामद

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोहली थाना पुलिस ने चोढ़दरगाह गांव में छापेमारी की. इस दौरान बतसवा देवी के पास से नौ लीटर देसी शराब बरामद की गयी. हालांकि, महिला मौके से फरार होने में सफल रही. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक इश्तेहार वारंटी समेत सात वारंटियों को भी गिरफ्तार किया.

660 लीटर कच्चा माल नष्ट किया

छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब बनाने के लिए तैयार करीब 660 लीटर कच्चा माल बरामद किया, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया. वहीं, एक शराब कारोबारी के पास से करीब 50 लीटर देसी जुलाई शराब भी बरामद की गयी. इसके अलावा सड़क पर चलाये गये जांच अभियान के दौरान पुलिस ने वाहनों से करीब 70 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला.

अहियापुर मुसहरी और खोरमपुर में भी कार्रवाई

उधर, उत्पाद विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र के अहियापुर मुसहरी और खोरमपुर में छापेमारी की. अहियापुर मुसहरी से रवि कुमार को सात लीटर और खोरमपुर से जापानी चौधरी को दो लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद दरोगा दिनेश कुमार और मिथिलेश कुमार ने किया.

गिरफ्तार आरोपित न्यायालय में पेश

पुलिस और उत्पाद विभाग की ओर से चलाये गये विशेष अभियान में गिरफ्तार सभी लोगों को विभिन्न न्यायालयों के समक्ष प्रस्तुत किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन