शेखपुरा: भारत विकास परिषद ने आयोजित की राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुति

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में सफल प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत विकास परिषद, सदाशिव शाखा बरबीघा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देती मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं.

विज्ञापन

National Group Song Competition: भारत विकास परिषद, सदाशिव शाखा बरबीघा की ओर से संत मैरी स्कूल में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतिभागियों ने हिंदी एवं संस्कृत गीत, वंदे मातरम् तथा लोकगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया.

विज्ञापन

हिंदी एवं संस्कृत गीत वर्ग में मेहूस स्कूल प्रथम

हिंदी एवं संस्कृत गीत वर्ग में प्रथम पुरस्कार राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, मेहूस ने प्राप्त किया. आदर्श विद्या भारती, बरबीघा को द्वितीय तथा एफनी हाई स्कूल को तृतीय पुरस्कार मिला.

वंदे मातरम् गीत में संत मैरी इंग्लिश स्कूल प्रथम

वंदे मातरम् गीत वर्ग में संत मैरी इंग्लिश स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. तैलिक बालिका उच्च विद्यालय को द्वितीय और एफनी उच्च विद्यालय को तृतीय पुरस्कार मिला.

लोकगीत वर्ग में दैनिक बालिका उच्च विद्यालय को प्रथम स्थान

लोकगीत वर्ग में प्रथम पुरस्कार दैनिक बालिका उच्च विद्यालय को मिला. संत मैरी इंग्लिश स्कूल ने द्वितीय और एफनी उच्च विद्यालय ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया.

डीडीसी समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीडीसी राकेश कुमार मौजूद रहे. इसके अलावा सेवानिवृत्त डीआइजी, सीआरपीएफ नीरज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार, समाजसेवी शंकु कुमार, शाखा के वरीय सदस्य सह संरक्षक डॉ. कृष्ण मुरारी प्रसाद, डॉ. मंजू भदानी, विजय कुमार विभूति तथा शाखा अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

प्रांत से प्रवेक्षक विनीत कुमार ने प्रतियोगिता की गतिविधियों का अवलोकन किया. विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकता एवं सामूहिकता की भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया.

दीपक गुप्ता ने जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में भारत विकास परिषद सदाशिव शाखा, बरबीघा के शाखा सचिव दीपक गुप्ता ने सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल, प्रवेक्षक, विद्यालयों, प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया. शाखा की ओर से प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी विद्यालयों एवं सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन