शेखपुरा में बाढ़ और फसल नुकसान के मुआवजे की उम्मीद, विधायक-एमएलसी ने दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक रणधीर कुमार सोनी और एमएलसी ललन प्रसाद. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शेखपुरा के घाटकोसुम्भा प्रखंड के बाढ़ पीड़ितों के लिए अच्छी खबर है. विधायक और एमएलसी के प्रयासों से आपदा प्रबंधन टीम ने क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का आकलन किया है. अब बाढ़ पीड़ितों और किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा मिलने की उम्मीद जगी है.

विज्ञापन

Flood Relief: जदयू विधायक रंधीर कुमार सोनी और एमएलसी ललन प्रसाद ने शेखपुरा सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि घाटकोसुम्भा प्रखंड के लोगों को बाढ़ राहत का मुआवजा मिलने की उम्मीद बढ़ गयी है. आपदा प्रबंधन विभाग की टीम के क्षेत्र दौरे के बाद इस उम्मीद को बल मिला है. विधायक और एमएलसी ने बताया कि इसके लिए दोनों लगातार प्रयासरत थे.

विज्ञापन

दो पंचायतें पूरी तरह और दो पंचायतें आंशिक रूप से प्रभावित

एमएलसी ललन प्रसाद और विधायक रंधीर कुमार सोनी ने कहा कि घाटकोसुम्भा प्रखंड में गंगा नदी का पानी आने से दो पंचायतें पूरी तरह और दो पंचायतें आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं. उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से शेखपुरा जिले के साथ भेदभाव की स्थिति बनी हुई थी.

उन्होंने बताया कि हरोहर नदी के पूर्वी किनारे पर बसे लखीसराय जिले के लोगों को बाढ़ आपदा के तहत सहायता मिल रही थी, जबकि पश्चिमी हिस्से में बसे शेखपुरा जिले के लोगों को जलजमाव क्षेत्र का मुआवजा मिल रहा था. विधायक और एमएलसी ने कहा कि यह स्थिति सभी लोगों के लिए उचित नहीं थी.

मुख्यमंत्री और आपदा प्रबंधन मंत्री से की समानता की मांग

विधायक रंधीर कुमार सोनी और एमएलसी ललन प्रसाद ने कहा कि दोनों ने मुख्यमंत्री, आपदा प्रबंधन मंत्री और मुख्य सचिव से मिलकर बाढ़ राहत में समानता की मांग की. उन्होंने कहा कि शेखपुरा और लखीसराय का यह क्षेत्र टाल का इलाका है और दोनों जिले एक ही नदी के किनारे बसे हैं. ऐसे में दोनों जिलों के प्रभावित लोगों को समान रूप से राहत का लाभ मिलना चाहिए.

उन्होंने यह भी कहा कि नदी के उस पार घाटकोसुम्भा प्रखंड के तीन गांव हैं, जिन्हें भी अब तक बाढ़ राहत का लाभ नहीं मिल पा रहा है.

आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने किया आकलन

विधायक और एमएलसी के प्रयास के बाद आपदा प्रबंधन विभाग की टीम घाटकोसुम्भा प्रखंड पहुंची और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कर लौट गयी है. विधायक रंधीर कुमार सोनी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि एक-दो दिन में टीम की रिपोर्ट आ जायेगी और बाढ़ आपदा में भी समानता के आधार पर प्रभावित लोगों को राहत का लाभ मिलेगा.

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगा मुआवजा

विधायक रंधीर कुमार सोनी ने कहा कि बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान के एवज में किसानों को भी मुआवजा दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि 17 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से फसल नुकसान का मुआवजा मिलेगा.

उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण घाटकोसुम्भा प्रखंड के पानापुर पंचायत, डीहकोसुम्भा, भदौंसी के तीन-चार गांव और माफो पंचायत, गगौर पंचायत के साथ शेखपुरा प्रखंड के पुरैना पंचायत और महसार पंचायत के जिन गांवों में फसलें डूबकर नष्ट हुई हैं, वहां किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है. विधायक ने कहा कि यह मुआवजा बटाईदार किसानों को भी मिलेगा.

सूखे का भी होगा आकलन, किसानों को मुआवजे की उम्मीद

एक सवाल के जवाब में विधायक रंधीर कुमार सोनी ने कहा कि जिले के पांच प्रखंडों में पानी की कमी के कारण खेतों में लगी फसलें प्रभावित हो रही हैं. उन्होंने कहा कि सूखे का आकलन करने के लिए भी टीम शेखपुरा आयेगी. सूखे से होने वाले नुकसान का आकलन किये जाने के बाद किसानों को उसका भी मुआवजा मिलने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन