शेखपुरा में छह साल से फरार तीन आरोपित गिरफ्तार, कड़ी निगरानी में भेजे गये जेल

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में आरोपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नगर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले और मारपीट के मामलों में 6 साल से फरार चल रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. कोर्ट के गैर जमानती वारंट पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी हुई. गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन

Shiekhpura News: नगर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले और मारपीट के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों में सदर प्रखंड के पचना गांव निवासी कारू यादव के पुत्र रंजीत यादव, इसी गांव के लखन यादव के पुत्र राजेंद्र यादव तथा शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के इन्दाय मोहल्ला निवासी सोनू मिस्त्री के पुत्र राजेंद्र मिस्त्री शामिल हैं.

विज्ञापन

छह साल से फरार चल रहे थे तीनों आरोपित

नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपित पिछले छह साल से फरार चल रहे थे. इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से कई बार प्रयास किया गया था. लंबे समय तक गिरफ्तारी नहीं होने पर कोर्ट ने तीनों के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी किया था.

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई छापेमारी

कोर्ट के सख्त निर्देश के आलोक में नगर थाना पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की. छापेमारी का नेतृत्व नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने किया. इस दौरान पुलिस सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार और पंकज कुमार सिंह भी शामिल रहे. पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.

कड़ी निगरानी में भेजे गये जेल

गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपितों को नगर थाना लाया गया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें कड़ी पुलिस निगरानी में जेल भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन