शेखपुरा: ससुराल से घर लौट रहे दो युवक सड़क हादसे में घायल, एक का पैर टूटा

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में इलाजरत घायल दोनों युवक. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शेखोपुरसराय के किशनपुर गांव में सड़क हादसे में दो युवक बुरी तरह घायल हो गए. वे ससुराल से घर लौट रहे थे जब नीमी गांव के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

विज्ञापन

शेखपुरा. शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के वेलाव पंचायत अंतर्गत किशनपुर गांव निवासी नपली मांझी का पुत्र मिथुन मांझी और उसका दोस्त नंदे मांझी सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों युवक अपने ससुराल से किशनपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान नीमी गांव स्थित गैस एजेंसी के समीप तेज रफ्तार के कारण उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायल युवकों को नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज जारी है. दुर्घटना में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आयी है, जबकि दूसरे का पैर टूटने की बात सामने आयी है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गयी. प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन