बेगूसराय: घर में घुसकर मां-बेटी के साथ मारपीट व आभूषण छीनने का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
बेगूसराय: घर में घुसकर मां-बेटी के साथ मारपीट व आभूषण छीनने का लगाया आरोप

Begusarai News: जख्मी महिला सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थी.सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थी. इसी दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए, और विरोध पर मारपीट की.

विज्ञापन

Begusarai News:  सागी पंचायत के नारायणपुर की एक महिला ने गांव के ही चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी व आभूषण छीन लेने का आरोप लगाते हुए खोदावंदपुर पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

इस घटना में जख्मी महिला व नारायणपुर गांव के वार्ड-08 निवासी छोटे रजक की 31 वर्षीया पत्नी प्रमिला देवी ने बताया है किं 06 जून की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थी. इसी दौरान गांव के ही रंजन रजक व उनकी पत्नी वीणा देवी, पुत्र अमरजीत रजक व पुत्री रेणुका भारती समेत अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए.विरोध करने पर मारपीट की.

घायल को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती

आवेदन में कहा गया है कि बीच-बचाव करने पहुंची जख्मी महिला की पुत्री पूजा कुमारी के साथ भी मारपीट की. महिला ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान छेड़खानी भी की गई. उन्होंने वह भी आरोप लगाया है कि आरोपितों द्वारा सोने का चेन, मंगलसूत्र नकदी छीन लेने की भी बात बतायी है. पीड़िता के अनुसार घटना के बाद आस पास के ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें तथा उनकी पुत्री को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा ले जाया गया, जहां दोनों का उपचार कराया गया.

जख्मी ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की

जख्मी महिला ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत 06 जून को ही खोदावन्दपुर पुलिस से की, परंतु घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस इस मामले की जांच करना भी मुनासिब नहीं समझा है. आरोपी मेरे दोनों पुत्र को झूठे केस में फसाने की धमकी दे रहा है. इस संबंध में आरोपी रंजन रजक ने बताया कि महिला के द्वारा लगाया गया आरोप बिल्कुल गलत है, दो महिला के बीच गाली गलौज हुई थी, लेकिन उसे समझौता करवा दिया गया. पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की.

Also Read: बिहार में अब एक और परीक्षा रद्द करने की मांग तेज, गांधी मैदान में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन