डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी, ससुराल पहुंचने से पहले छिन गई जिंदगी, बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा

Updated:
विज्ञापन
Begusarai Road Accident

अस्पताल लाया गया मृतक का शव

Begusarai Road Accident : नवविवाहित की असामयिक मौत से टूटीं खुशियां, परिजनों में मचा चीत्कार. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai Road Accident : जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ससुराल जा रहे नवविवाहित युवक की मौत हो गई. यह हादसा मंझौल-हसनपुर सड़क पर गढ़पुरा थाना क्षेत्र के हरसाइन पुल के समीप हुआ है. मृतक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी स्वर्गीय मन्नान के इकलौते पुत्र मोहम्मद लालसर (23 वर्ष) के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार मोहम्मद लालसर की शादी करीब डेढ़ महीने पहले गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौड़ गांव में हुई थी. वह अपने घर से बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रहा था.

Also Read : नवादा पहुंचे सांसद विवेक ठाकुर, बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

हरसाइन पुल के पास भीषण सड़क हादसा

ससुराल से लगभग दो किलोमीटर पहले हरसाइन पुल के पास बेगूसराय की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उसे कुचल दिया. हादसा इतना भीषण था कि युवक के सिर पर बस का पहिया चढ़ गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के समय गढ़पुरा थाना की पुलिस गश्ती वाहन उसी रास्ते से गुजर रही थी. पुलिस वाहन को देखकर बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और बस को जब्त कर लिया है तथा फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है.

Also Read : राहुल गांधी के जन्मदिन पर शेखपुरा में कांग्रेस का कार्यक्रम, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर समाहरणालय पर होगा प्रदर्शन

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव, गांव में मातमी सन्नाटा

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों और ससुराल पक्ष में कोहराम मच गया. नवविवाहित युवक की असामयिक मौत से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है. गढ़पुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. गांव में भी इस घटना के बाद शोक का माहौल है.

Also Read : नवादा में सांसद विवेक ठाकुर का जनसंवाद, व्यापार, रोजगार और विकास पर चर्चा

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन