नवादा में सांसद विवेक ठाकुर का जनसंवाद, व्यापार, रोजगार और विकास पर चर्चा

कार्यक्रम में उपस्थित सांसद विवेक ठाकुर
Nawada News : महिला सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सुरक्षा तक, सांसद विवेक ठाकुर ने रखी विकास की तस्वीर, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर नवादा में किया जन संवाद, पढ़िए पूरी खबर.
नवादा से बब्लू कुमार की रिपोर्ट
12 Years of Modi Govt : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने शहर में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक एवं प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से मुलाकात कर संवाद स्थापित किया और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. अभियान के क्रम में सांसद ने शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्याम अग्रवाल के आवास पर आयोजित बैठक में व्यापारियों, उद्यमियों एवं गणमान्य नागरिकों से भेंट की. बैठक में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन, आधारभूत संरचनाओं के विस्तार तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई.

Also Read : नवादा पहुंचे सांसद विवेक ठाकुर, बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
सुशासन और डिजिटल क्रांति पर बोले सांसद विवेक ठाकुर
सांसद ने उपस्थित लोगों के सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें विकास प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया. इस अवसर पर विवेक ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है. उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समाज के हर वर्ग की सहभागिता आवश्यक है. बैठक में उपस्थित व्यवसायियों ने भी क्षेत्रीय विकास एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे. इस मौके पर अमित अग्रवाल, गौरव वर्णवाल, आलोक, सौरव अग्रवाल, अमित बोहरा, सुजीत चौहान, ममता अग्रवाल, चेतन सुहार्षिया, पियूष सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.
Also Read : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण, सांसद गिरिराज सिंह के नेतृत्व में प्रगतिपथ यात्रा का आयोजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










