बेगूसराय में गंगा दशहरा की धूम, मिथिलांचल के प्रसिद्ध झमटिया गंगा धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब
झमटिया गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़
Begusarai News : गंगा दशहरा पर झमटिया घाट हुआ भक्तिमय, स्नान और मुंडन संस्कार के लिए उमड़ी भीड़. नीचे पढ़िए पूरी खबर.
बेगूसराय से डबलु कुमार की रिपोर्ट
Begusarai News : गंगा दशहरा को लेकर बुधवार को मिथिलांचल के प्रसिद्ध ऐतिहासिक तीर्थस्थल नारेपुर झमटिया गंगा धाम पर गंगा स्नान करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. गंगा दशहरा को लेकर मंगलवार की देर रात से ही श्रद्धालुओं का आना शुरु हो गया. मिथिलांचल इलाके से आने वाली सभी ट्रेन गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं से खचाखच भरी हुई थी. वहीं सड़क मार्ग से भी श्रद्धालु अपने निजी वाहनों से झमटिया धाम गंगा घाट पहुंच रहे थे. गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालु अहले सुबह से ही गंगा में डुबकी लगा रहे थे. वही गंगा दशहरा को लेकर विभिन्न इलाके के लोग झमटिया गंगा घाट पर मुडंन संस्कार कराने पहुंचे थे, मुंडन को लेकर गाए जा रहे मांगलिक गीतों से पूरा इलाका भक्तिमय बना हुआ था.
दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालु
बताते चलें कि झमटिया धाम गंगा घाट पर सप्ताह के तीन दिन शुक्रवार, सोमवार और बुधवार को दूर दराज से श्रद्वालु गंगा स्नान के लिए आते रहते हैं. जिसको लेकर भीड़ लगी रहती है, झमटिया गंगा घाट की ऐसी मान्यताएं हैं कि जो भी व्यक्ति सच्ची श्रद्धा के साथ गंगा स्नान करने के दौरान जो कुछ मांगता है उसे आवश्य ही पुरा होता है जिसके बाद लोग गाजे बाजे के साथ पूजा पाठ व मुंडन कराने आते हैं. वही दुरदराज से आने वाले श्रद्धालु गंगा स्नान के उपरांत झमटिया धाम गंगा तट स्थित मंदिर में पूजा अर्चना कर गंगाजल लेकर अपने-अपने घर के लिए प्रस्थान कर रहे थे. सड़क मार्ग से गंगा स्नान को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों से एनएच 28 के दोनों किनारे वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी.
Also Read : बेगूसराय संग्रहालय इंटर्नशिप कार्यक्रम का प्रमाण-पत्र वितरण के साथ समापन, सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की पहल
श्रद्धालुओं की भीड़ से झमटिया धाम और एनएच-28 रहा गुलजार
गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ से बछवाड़ा स्टेशन से लेकर झमटिया गंगा धाम तक जाने वाली सड़कों पर दिनभर मेला सा नजारा देखने को मिला. वही गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ से एनएच 28 पर जाम सा नजारा बना हुआ था. सड़कों पर गाड़ियां रुक रुक कर रेंगती नजर आ रहे थे. झमटिया गंगा धाम मंदिर के पुजारी बैद्यनाथ झा ने बताया कि गंगा दशहरा के दिन ही महाराजा भागीरथ ने स्वर्ग से पापनाशनी गंगा को सृष्टि के उद्धार करने के साथ साथ अपने परिजनों को मुक्त कराने को लेकर तपस्या के द्वारा पृथ्वी पर लाए थे.
झमटिया धाम में श्रद्धालुओं को हुई परेशानी
आज के दिन पापनाशिनी गंगा का दर्शन करने से मानव जीवन का संपूर्ण पापों का नाश हो जाता है और मनुष्यों के कल्याण के साथ-साथ उन्हें शांति मिलती है. इसी पुरानी मान्यताओं को याद करते हुए मिथिलांचल समेत अन्य लोग गंगा स्नान करने आते हैं और पुजा पाठ करते हैं. एनएच 28 पर भीड़ को लेकर पुलिस प्रशासन का कोई व्यवस्था नहीं किया गया था.श्रद्धालुओं स्वयं एनएच 28 पर वाहन रोककर सड़क पार कर रहे थे.
Also Read : बेगूसराय में हथियारबंद अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी के कर्मी से बैग लूटा, व्यवसायी समुदाय में बढ़ी चिंता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










