बेगूसराय संग्रहालय इंटर्नशिप कार्यक्रम का प्रमाण-पत्र वितरण के साथ समापन, सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की पहल
कार्यक्रम की तस्वीर
Begusarai Education News : बेगूसराय में इंटर्नशिप कार्यक्रम की सराहना, प्रतिभागियों ने जताया आभार. नीचे पढ़िए पूरी खबर.
बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai Education News : जिला संग्रहालय बेगूसराय में आयोजित इंटर्नशिप कार्यक्रम का समापन प्रमाण-पत्र वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राओं को संग्रहालय की कार्यप्रणाली, पुरातात्त्विक धरोहरों के संरक्षण, अभिलेखीकरण तथा संग्रह प्रबंधन से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया. समापन समारोह के दौरान कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह-सहायक संग्रहालयाध्यक्ष श्याम कुमार सहनी ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं.
इंटर्नशिप से विद्यार्थियों को विरासत संरक्षण की मिली नई दिशा
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल और व्यक्तित्व विकास को नई दिशा देते हैं तथा उन्हें विरासत संरक्षण के प्रति जागरूक बनाते हैं. इंटर्नशिप में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि उन्हें संग्रहालय प्रबंधन, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत के महत्व से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां सीखने का अवसर मिला. कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों ने संग्रहालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई.
Also Read : बेगूसराय में हथियारबंद अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी के कर्मी से बैग लूटा, व्यवसायी समुदाय में बढ़ी चिंता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










